Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशेज सीरीज: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच खेलने में बिजी थे इस कपल ने कर ली सगाई

ब्रिस्बेन। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान एक बहुत ही प्यारी घटना घटी। क्रिकेट की दुनिया की सबसे ऐतिहासिक सीरीज में से एक एशेज सीरीज में वैसे तो कई बार ऐसी घटनाएं घटी हैं जो हमेशा चर्चा में रहती हैं लेकिन इस बार जो हुआ वो वाकई में बहुत प्यारा था। ब्रिस्बेन के खचाखच भरे स्टेडियम में एक कपल ने कुछ ऐसा किया जिसे वे जिंदगी भर यार रखेंगे।

गर्लफ्रेंड ने भी उस प्रस्ताव को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया

गर्लफ्रेंड ने भी उस प्रस्ताव को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया

ब्रिस्बेन टेस्ट के दूसरे दिन 42,000 दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और गर्लफ्रेंड ने भी उस प्रस्ताव को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

तालियां बजाने की आवाज आईं और कैमरा स्टेडियम के उस कोने की तरफ घूम गया

तालियां बजाने की आवाज आईं और कैमरा स्टेडियम के उस कोने की तरफ घूम गया

हालांकि एक तरफ जहां दर्शक इस कड़े मुकाबले को देख रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ स्विंमिग पूल में ये कपल साथ निभाने की कसमें खा रहा था। दरअसल खेल के दौरान जब कैमरा मैदान में खेले जा रहे खेल पर था। इसी बीच स्टेडियम के एक कोने से दर्शकों के चिल्लाने और जोर-जोर से तालियां बजाने की आवाज आईं और कैमरा स्टेडियम के उस कोने की तरफ घूम गया।

ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को पहले तो प्रपोज किया

ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को पहले तो प्रपोज किया

शोर मचाने से समझ आ गया कि कुछ खास हो रहा है स्टेडिम में। ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को पहले तो प्रपोज किया और इसके बाद दोनों ने सगाई कर ली। जैसे ही दोनों ने सगाई की वैसे ही दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजानी शुरू कर दीं और दोनों को बधाई दी।

दोनों के लिए ये पल बेहद ही खास और यादगार बन गया

दोनों के लिए ये पल बेहद ही खास और यादगार बन गया। क्योंकि दोनों ने अपने प्यार का इजहार कहीं और नहीं बल्कि ऐतिहासिक जगह पर किया जिसे सभी हमेशा याद रखेंगे। मैच की बाच करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 302 रन बनाए जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 165 रन बना लिए। कंगारू कप्तान स्मिथ फिफ्टी लगाकर क्रीज पर हैं जबकि शॉन मार्श 44 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद रहे।

Story first published: Friday, November 24, 2017, 14:37 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+