हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना ने बीच में छोड़ी 'द हंड्रेड' लीग, ये रही भारत लौटने की वजह
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने स्वदेश लौटने के लिए द हंड्रेड विमेंस कॉम्पिटिशन 2021 के मौजूदा सीजन से नाम वापस ले लिया है। मंधाना भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए वापस आ रही हैं, जबकि हरमनप्रीत क्वाड इंजरी के कारण इस लीग को छोड़कर भारत वापसी कर रही हैं।
फाइनल सहित अंतिम दो मैचों में स्मृति मंधाना की जगह आयरलैंड की गैबी लुईस को टीम में शामिल किया जाएगा। इस बीच, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने अभी तक हरमनप्रीत के रिप्लेसमेंट का नाम नहीं लिया है।
स्मृति द हंड्रेंड के पहले सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं थी, लेकिन फिर भी वे 7 मैचों में दो अर्द्धशतक बनाने में सफल रही और सदर्न ब्रेव ने 7 मैचों में से 6 जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई।
मंधाना ने एक बयान में कहा, "मैं फाइनल तक टीम के साथ रहना पसंद करती, लेकिन हम लंबे समय से घर से दूर हैं और आगे और दौरे हैं। मंधाना ने अपनी अंतिम पारी में 52 गेंदों पर 78 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।
"मैं लॉर्ड्स में टीम को देख रही हूं और उम्मीद करती हूं कि वे हमारी अच्छी फॉर्म को जारी रखेंगे। ये एक शानदार प्रतियोगिता रही है और मैंने वास्तव में इसमें शामिल होने का आनंद लिया है।"
अपने अंतिम मैच के प्रदर्शन के बाद स्मृति मंधाना ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से कहा, "निश्चित रूप से लड़कियों ने मैचों के आखिरी सेट में शानदार प्रदर्शन किया है, हमें गर्व है कि हम 21 तारीख को लॉर्ड्स में होंगे। हमारे पास हर मैच के लिए एक अलग मैच हीरो है जो बहुत कुछ कहता है। गेंदबाज जश्न मनाने के लायक हैं क्योंकि हमने उनकी वजह से काफी मैच जीते हैं। किस्मत ने मेरा साथ दिया, लेकिन मैं चलती रही और कैच छूटने और नो बॉल के बारे में नहीं सोचा। अन्या खास रही हैं, हमारे लिए एक महान लीडर और योजनाओं के साथ क्लियर रहीं।"
दूसरी ओर, हरमनप्रीत कौर, चोटिल होने से पहले तीन मैचों में 29, नाबाद 49 और 26 के स्कोर के साथ मैनचेस्टर ओरिजिनल के लिए टॉप फॉर्म में थीं।
शैफाली वर्मा (बर्मिंघम फीनिक्स), दीप्ति शर्मा (लंदन स्पिरिट) और जेमिमा रोड्रिग्स (उत्तरी सुपरचार्जर्स) इस समय टूर्नामेंट के शीर्ष रन बनाने वाले अन्य भारतीय हैं जो अभी भी टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
