पिच पर किचकिच पर ग्रैम स्वान ने इंग्लैंड टीम को लगाई लताड़, बोले पिच का बहाना नहीं चलेगा
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शीर्ष रैंकिंग पर पहुंच गया है, ऐसे में भारतीय टीम का आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलना लगभग तय है बशर्ते टीम इंडिया आखिरी टेस्ट मैच में नहीं हारे। जिस तरह से तीसरा टेस्ट मैच दूसरे ही दिन खत्म हो गया उसके बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिच को लेकर चल रही बहस के बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रैम स्वान का मानना है कि अहमदाबाद की पिच में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी।

पिच का बहाना बेकार
ग्रैम स्वान ने कहा कि मुझे लगता यहै कि मैं बिल्कुल ईमानदार बात कहूंगा। मुझे पता है कि लोग पिच के बारे में काफी बात कर रहे हैं, इंग्लैंड में भी पिच को लेकर काफी बात हो रही है, बहुत से लोग कह रहे हैं कि पिच ऐसी है, पिच वैसी है, लेकि मैं कहना चाहता हूं कि पिच दोनों ही टीमों के लिए एक जैसी है। इंग्लैंड ने गेंद से आधे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बेहतर गेंदबाजी की। अगले हफ्ते भी इंग्लैंड इसी तरह की पिच पर खेलेगी। इस बारे में कोई दो राय नहीं है, इंग्लैंड को बेहतर खेलना होगा। वो लगातार वहीं गलती नहीं कर सकते हैं। पिच बहुत ज्यादा घूम रही यह आरोप लगाकर आप इसके पीछे छिप नहीं सकते हैं। पिच को आरोप देना बेकार की बात है।

भारत की योजना बेहतर
स्वान ने कहा कि जब भारत इंग्लैंड आता है तो वो हरी सीमिंग पिच पर खेलते हैं और भारत इसकी शिकायत नहीं करता है, बल्कि वो अपन खेल में सुधार करते हैं। विराट कोहली ने अपनी क्षमता को बेहतर किया ताकि वो जिमी एंडर्सन का अच्छे से सामना कर सके। इंग्लैंड को भी अपनी रणनीति और क्षमता पर बेहतर काम करना होगा ताकि वो अश्विन खास तौर पर अक्षर पटेल का अच्छे से सामना कर सके। इंग्लैंड ने 20 में से 19 विकेट स्पिन गेंदबाजों को दिए। अक्षर पटेल ने 11 विकेट हासिल किए जबकि अश्विन ने 7 विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया था, जबकि इशांत शर्मा ने पहली पारी में एक विकेट लिया था।

भारत सीरीज में 2-1 से आगे
बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ ही सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है। ऐसे में चौथा और आखिरी टेस्ट मैच भारत हर हाल में जीतने के इरादे से उतरेगा। टीम इंडिया अगर इस मैच में जीत दर्ज नहीं करके हार भी जाती है तो भी वो आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का इंग्लैंड का सपना तीसरे टेस्ट में हार के साथ ही चूर हो गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
