IPL 2021: आवेश खान ने किया खुलासा, बताया कैसे ऋषभ पंत ने दो बार बनाया धोनी को वापस भेजने का प्लान
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच चुके हैं और उम्मीद है कि जब टूर्नामेंट खत्म होगा तो आवेश खान अपनी इस पॉजिशन को बरकरार रखेंगे। आवेश खान ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में शानदार गेंदबाजी की और अपनी विकेट हासिल करने की काबिलियत के चलते टी20 विश्वकप के लिये चुनी गई भारतीय टीम के नेट बॉलर के रूप में जुड़े हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2021 के अपने पसंदीदा लम्हे के बारे में बताया।
और पढ़ें: हार के साथ खत्म हुआ IPL में कोहली का कप्तानी करियर, विराट बोले जारी रखूंगा RCB के लिये खेलना
ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए आवेश खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया और बताया कि कैसे ऋषभ पंत ने टूर्नामेंट में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी को दो बार आउट करने में मदद की और आईपीएल में उनके करियर का सबसे बेहतरीन पल दिया। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि भारतीय लेग के दौरान कैसे उन्होंने पहली बार धोनी को डक पर आउट करने का प्लान बनाया।
और पढ़ें: फिर टूटा आरसीबी का खिताब जीतने का सपना, कोलकाता ने 4 विकेट से हरा कर दूसरे क्वालिफायर में बनाई जगह

जानें कैसे पंत ने बनाया धोनी को आउट करने का प्लान
इसके जवाब में आवेश खान ने कहा,'जब माही भाई खेलने के लिये उतरे तो ऋषभ पंत ने मुझसे मिड ऑन और मिड ऑफ को लाने के लिये कहा। पंत ने कहा कि अगर धोनी ने मिड ऑफ और मिड ऑन के ऊपर से मारने की कोशिश की तो कोई बात नहीं, चलेगा लेकिन फुलर गेंद मत फेंकना, सिर्फ अपनी लेंथ पर गेंदबाजी करते रहो। पहले तो मुझे उसका प्लान समझ नहीं आया और मैंने उसे कहा कि 30 यार्ड सर्किल में 5 खिलाड़ी लाने के बजाय सिर्फ 4 खिलाड़ी ही लाने चाहिये। लेकिन उसने मुझे ऐसा करने के लिये जोर दिया और मैंने वही किया। माही भाई ने दोनों फील्डर अंदर देखकर ऊपर से शॉट मारने की कोशिश की और ज्यादा लंबे समय से न खेलने के चलते जाल में फंस गये। ऋषभ पंत ने धोनी की परिस्थिति का फायदा उठाया और हमें विकेट मिल गया।'

दूसरी बार फिर पंत के प्लान में फंसे धोनी
इस दौरान जब पंत से पूछा गया कि उन्होंने यूएई लेग में खेले गये दूसरे लेग में फिर से धोनी को कैसे आउट किया तो उन्होंने इसके पीछे का श्रेय एक बार फिर से ऋषभ पंत की रणनीति को दिया।
इसके जवाब में उन्होंने कहा,'यूएई लेग में खेले गये इस मैच में जब धोनी खेलने उतरे तो मैंने एक बार फिर से ऋषभ पंत से बात की, इस बार उन्होंने मुझे पिच पर हार्ड लेंथ फेंकने की बात कही और कहा कि धोनी को वहीं से मारने दो क्योंकि यहां पर बल्लेबाजी करना मुश्किल है। मैंने वैसा ही किया और उनके बल्ले का किनारा लगा और वो आउट हो गये।'

फाइनल के लिये केकेआर से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले 2 सालों से सभी लीग मैच में हराने वाली दिल्ली कैपिटल्स को पहले प्लेऑफ में सीएसके की टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते अब उसे दूसरे क्वालिफायर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना करना है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा कर दूसरे प्लेऑफ में जगह बनाई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications