For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हर तरह की जांच के लिए तैयार कलमाड़ी

By Ajay Mohan
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के नाम पर धन उगाही व भ्रष्‍टाचार के आरोप लगने के बाद आयोजन समिति के अध्‍यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने कहा है कि वो किसी भी प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। इसके अलावा कलमाडी ने आश्वस्त किया कि दोषियों को सामने लाकर दंडित किया जाएगा।

कलमाडी ने कहा, "सीजीओसी का अध्यक्ष होने के नाते मैं किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं। मीडिया द्वारा सामने लाई गई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मुझे नियंत्रक और महालेखा (सीएजी) या फिर किसी न्यायिक जांच से कोई आपत्ति नहीं। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि दोषियों को सामने लाकर दंडित किया जाएगा।"

कलमाडी का यह बयान सीजीओसी द्वारा तमाम तरह की अनियमितताओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल गठित करने के एक दिन बाद आया है। कलमाडी ने कहा कि उन्होंने जांच पैनल से अपनी रिपोर्ट गुरुवार तक दाखिल करने को कहा है। सीजीओसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह को इस पैनल का प्रमुख बनाया गया है।

कलमाडी ने कहा, "मैंने अनियमितता से जुड़ी रिपोर्ट को गंभीरता से लिया है और यही कारण है कि तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है। हम लंदन में आयोजित क्वींस बैटन रिले के आयोजन के दौरान भुगतान की गई राशि के अलावा स्पोर्ट्स मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट (एसएमएएम) नाम की कंपनी से जुड़े मुद्दे पर असल रिपोर्ट चाहते हैं। पैनल को पांच अगस्त तक रिपोर्ट देने को कहा गया है।"

कलमाडी ने कहा कि सीजीओसी ने वित्तीय फैसलों को लेकर पूरी पारदर्शिता बरती है और इसमें किसी प्रकार की धांधली की संभावना नहीं है। कलमाडी ने आगे कहा, "फंक्शनल एरिया हेड द्वारा तैयार कोई भी प्रस्ताव पहले सीजीओसी की वित्तीय समिति के सामने जाता है। इसमें सरकार के भी दो नुमाइंदे हैं। इसके बाद इसे वित्तीय उपसमिति के पास भेजा जाता है। इसमें भी सरकार के तीन वरिष्ठ नुमाइंदे हैं। इसके बाद उस प्रस्ताव को अंतिम रूप से हरी झंडी के लिए कार्यकारिणी के सामने रखा जाता है। अध्यक्ष के पास अपनी सीमाएं हैं। वह वित्तीय फैसले नहीं ले सकता।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+