For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स 2018: भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका, क्वालिफिकेशन राउंड में सुशील कुमार को मिली हार


नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स में के पहले दिन भारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। दरअसल दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार को रविवार को 18वें एशियाई खेलों के 74 किग्रा वर्ग में बहरीन के एडम बातिरोव से सामना करना पड़ा और भारत के हाथ निराशा लगी जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। सुशील को क्वालिफिकेशन दौर में बातिरोव से 3-5 से हार मिली। सुशील पहले पीरियड में 2-1 से बढ़त बनाए थे लेकिन बहरीन के पहलवान ने मजबूत वापसी करते हुए भारतीय प्रशंसकों को चुप कर दिया।

लंदन ओलिंपिक के सिल्वर पदकधारी सुशील ने दूसरे पीरियड में स्कोर करने के दो मौके बनाए लेकिन वे इन्हें अंक में नहीं बदल सके जबकि बातिरोव ने कोई मौका नहीं गंवाया। वह 3-2 से आगे थे और फिर उन्होंने इस भारतीय को मैट से बाहर कर जीत दर्ज की। बता दें कि सुशील हालांकि अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं और अगर बातिरोव फाइनल में पहुंचते हैं तो इस भारतीय के पास रेपेचेज के जरिए पदक ब्रॉन्ज जीतने का मौका होगा।इस बीच संदीप तोमर ने पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में तुर्कमेनिस्तान के रस्तेम नाजारोव पर 12-8 से जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरी तरफ बजरंग पुनिया अभी रेसलिंग में भारत की उम्मीदों को बनाए हुए हैं।

Story first published: Sunday, August 19, 2018, 15:56 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+