For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बवाल! वॉकओवर से मिला सुशील कुमार को गोल्ड मेडल, फरहान अख्तर ने दी ये सलाह

पहलवान सुशील कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप के पुरुषों के 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेले बिना ही स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया था जिसके बाद का

नई दिल्ली। पहलवान सुशील कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप के पुरुषों के 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेले बिना ही स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया था जिसके बाद काफी विवाद हो रहा है। महिला कुश्ती में देश की इकलौती ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और दंगल गर्ल गीता फोगाट भी प्रतियोगिता के दूसरे दिन अपनी श्रेणियों में विजेता बनीं। लेकिन विवाद सुशील के मेडल को लेकर हो रहा है।

दरअसल सुशील ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदियों से वॉकओवर मिलने के बाद फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन फाइनल मुकाबले में भी उन्हें उनके प्रतिद्वंदी ने वॉकओवर दे दिया और सुशील कुमार बिना मैच खेले ही जीत गए।

बता दें कि ओलंपिक में दो पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने तीन साल के बाद रिंग में वापसी की है। हालांकि मुकाबले में बिना खेले सुशील कुमार द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर अब बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी राय देते हुए कहा है कि उन्हें ये मेडल स्वीकार नहीं करना चाहिए।

फरहान ने ट्वीट कर कहा- 'मैं सुशील कुमार की बहुत इज्जत करता हूं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, खून और पसीने से जो भी हासिल किया है मैं उसकी बहुत इज्जत करता हूं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वे इस मैच में जीता गया गोल्ड मेडल स्वीकार नहीं करेंगे। मेडल स्वीकार करना किसी खिलाड़ी की तरह नहीं होगा।'

गौरतलब है कि सुशील कुमार ने इस चैम्पियनशिप में केवल 2 मिनट 33 सेकेंड तक ही फाइट किया। उन्होंने इस चैम्पियनशिप में केवल शुरुआती मुकाबलों में ही खेला और बाकी मुकाबलों में उन्हें वॉकओवर मिल गया।

हालांकि इस पूर मामले पर सुशील ने शनिवार को कहा, 'अगर सामने वाले पहलवान मुझसे कुश्ती लड़ने को तैयार ही नहीं थे, तो मैं इस स्थिति में क्या कर सकता था? सभी पहलवान अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं लेकिन मैट पर मुकाबले के दौरान सब पहलवान एक जैसे होते हैं। यह एकदम अलग बात है कि कोई पहलवान किसी प्रतिद्वंद्वी से लड़ना ही नहीं चाहता।'

सुशील ने पहले मैच में मिजोरम के लालमालसावमा को 48 सेकंड में हरा दिया। अगले मैच में सुशील ने मुकुल मिश्रा को एक मिनट 45 सेकंड में हराया। क्वार्टर फाइनल में उनके प्रतिद्वंद्वी प्रवीण और सेमीफाइनल में सचिन दहिया ने वाकओवर दे दिया था।

Story first published: Sunday, November 19, 2017, 17:07 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+