For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ी, गैंगस्टर के साथ वायरल हुई पुरानी तस्वीर

Sushil Kumar की मुश्किलों में और इजाफा, gangster के साथ पुरानी तस्वीर हुई वायरल | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। सागर राणा हत्याकांड में छह दिन की पुलिस हिरासत में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक नई तस्वीर में सुशील कुमार खूंखार गैंगस्टर काला जत्थेदी के भाई प्रदीप के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर 18 दिसंबर, 2018 को फेसबुक पर शेयर की गई थी, जिसपर लिखा था- भाईचारा।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सुशील के बगल में बैठा शख्स गैंगस्टर काला जत्थेदी का भाई प्रदीप है, जिसके ऊपर 7 लाख रुपए की इनामी राशि रखी गई है। फिलहाल वह विदेश भाग गया है। सूत्रों ने यह भी पुष्टि की है कि सुशील कुमार ने दिल्ली पुलिस के सामने गैंगस्टर परिजनों की वकालत की। कुमार एक मामले में काला जत्थेदी के भाई प्रदीप की मदद करने के लिए सोनीपत भी गए थे।

करीब 18 दिन तक फरार रहने के बाद पुलिस ने सुशील और उसके सहयोगी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली पुलिस ने कई असफल प्रयासों के बाद पहलवान को पश्चिमी दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किया। सुशील को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान सुशील ने कबूल किया कि वह केवल मृतक को सबक सिखाना चाहता था ताकि भविष्य में कोई भी अन्य पहलवान उनके साथ खिलवाड़ न करे या कमजोर न समझे। उसने स्वीकार किया कि उसका सागर राणा की हत्या करने का कोई इरादा नहीं था।

सुशील कुमार और सागर के बीच विवाद दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में सुशील कुमार के एक फ्लैट को लेकर था। सागर इस फ्लैट में सोनू महल नाम के एक दोस्त के साथ किराए पर रहता था, जिसे वांटेड गैंगस्टर काला जत्थेडी का दाहिना हाथ माना जाता है।

Story first published: Thursday, May 27, 2021, 12:30 [IST]
Other articles published on May 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+