For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सुशील कुमार को हो सकती है उम्रकैद, मकोका लगाने की तैयारी में दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती को नई बुलंदियों पर पहुंचाने वाले सुशील कुमार की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। जूनियर साथी सागर राणा हत्याकांड में सुशील कुमार को उम्र कैद की सजा हो सकती है। अगर सुशील कुमार इस हत्याकांड में दोषी करार दिए जाते हैं तो दिल्ली पुलिस उनके ऊपर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट यानि मकोका के तहत कार्रवाई कर सकती है। दरअसल सुशील कुमार के तार गैंगस्टर के साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं, यही वजह है कि दिल्ली पुलिस उनके ऊपर मकोका लगा सकती है। दो बार ओलंपिक मेडल जीतने वाले सुशील कुमार फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। हत्याकांड के बाद से ही सुशील कुमार फरार थे, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की और उनके खिलाफ एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की, लेकिन पुलिस ने 23 मई को सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

मकोका उन अपराधियों पर लगाया जाता है जो संगठित अपराध में शामिल होते हैं, उन्हें जमानत बहुत मुश्किल से मिलती है। इससे पुलिस को भी मामले में चार्जशीट फाइल करने के लिए छह महीने का समय मिल जाएगा। ऐसे में अगर सुशील कुमार मामले में दोषी पाए जाते हैं तो सुशील कुमार को उम्रकैद की सजा हो सकता है। दरअसल सुशील कुमार के संबंध गैंगस्टर काला जठेड़ी और नीरज बवाना के साथ पाए गए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सुशील कुमार ने काला और नीरज को लोगों के ठिकाने के जानकारी दी थी। ये लोग 2018 से एक दूसरे के संपर्क में थे। दिल्ली के छत्रसाल मैदान में झगड़े के दिन सुशील कुमार ने काला के भतीजे सोनू महल को भी मारा था क्योंकि दोनों के रिश्तों में कुछ अनबन थी।

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अभी तक सागर राणा हत्याकांड में कुल पांच लोगों को मकोका एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है, जिसमे लॉरेंस विष्णोई, जगदीप जग्गू, संपत मेहरा, राजू बसोडी और रवींद्र शामिल हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस सुशील और नीरज बवाना के बीच संबंध की जांच कर रही है। आरोप है कि बवाना के साथ ही सुशील कुमार के साथ 4 मई को छत्रसाल के मैदान गए थे। जहां से पुलिस ने स्कॉर्पियो कार, 12 बोर की सेमी ऑटोमैटिक शॉटगन और कार्ट्रेज को कार से बरामद किया था। पुलिस कहना है कि काला जथेड़ी और बवाना एक दूसरे के विरोधी हैं। रिपोर्ट के अनुसार जथेड़ी दुबई में छिपा है।

Story first published: Monday, May 31, 2021, 8:24 [IST]
Other articles published on May 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+