Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सुशील कुमार के मीडिया ट्रायल के खिलाफ मां पहुंची कोर्ट, 28 मई को सुनवाई

नई दिल्ली। ओलंपियन सुशील कुमार जिनपर सागर राणा की हत्या की साजिश का आरोप है वो छह दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। लेकिन इस बीच सुशील कुमार की मां ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है कि उनके बेटे का मीडिया ट्रायल बंद हो। इस मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने मंजूरी दे दी है और इसपर कल यानि 28 मई को सुनवाई होगी। कोर्ट में यह याचिका सुशील कुमार की मां और लॉ स्टूडेंड ने दायर की है।सुशील कुमार की मां की याचिका पर कल सुनवाई होगी। सुशील कुमार की मां ने याचिका में कहा है कि सुशील कुमार के करियर, सम्मान और प्रतिष्ठी का मीडिया ट्रायल हो रहा है। अपील में कहा गया है कि मीडिया को आरोपी के अधिकारियों को ध्यान में रखते हुए रिपोर्टिंग करनी चाहिए और मीडिया ट्रॉयल बंद होना चाहिए। सुशील कुमार को लेकर सनसनीखेज रिपोर्टिंग पर रोक लगनी चाहिए।

याचिका में कहा गया है कि मीडिया आरोपी या संदिग्ध का जब कोर्ट में ट्रायल चल रहा है, ऐसे समय में मीडिया में उसकी इतनी अधिक पब्लिसिटी ठीक नहीं है, इससे या तो ट्रायल पर असर पड़ता है या फिर इससे यह धारणा बनती है कि आरोपी दोषी है। जिसकी वजह से न्याय में बाधा आती है। लिहाजा यह बंद होनी चाहिए। बता दें कि सोमवार को सुशील कुमार से पुलिस ने चार घंटे पूछताछ की थी। उन्हें कोर्ट ने छह दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। आरोप है कि सुशील कुमार सागर राणा की हत्या में शामिल हैं, जिसकी 4 मई को दिल्ली के छत्रसाल मैदान में हुई मारपीट के बाद मौत हो गई थी।

इस पूरे मामले की दिल्ली क्राइम ब्रांच जांच कर रही है, साथ ही वह यह तलाशने की कोशिश हो रही है कि क्या सुशील कुमार का इस हत्याकांड में कोई हाथ है या उनका इस हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर से कोई संबंध है। क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में तमाम सबूतों को इकट्टा कर रही है, साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ले रही है। बता दें कि सुशीक कुमार और उनके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इन लोगों ने मॉडल टाउन स्थित सुशील कुमार के फ्लैट पर सागर राणा को बंधक बनाने की योजना बनाई थी ताकि उसे सबक सिखा सके। पुलिस के अनुसार सुशील ने प्रिंस नाम के युवक से कहा था था कि सागर राणा को मारने का वीडियो बनाओ, वह चाहते थे कि यह वीडियो वायरल हो और कोई भी दोबारा सुशील कुमार को चुनौती देने का साहस ना करे।

Story first published: Thursday, May 27, 2021, 12:26 [IST]
Other articles published on May 27, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+