For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सुशील कुमार को मिल सकता है पद्म भूषण, इन खिलाड़ियों के नाम की भी सिफारिश

By Staff

नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान सुशील कुमार के नाम को इस साल पद्म भूषण से नवाज़े जाने के लिए रेसलिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया ने आगे बढ़ाया है।

दो ओलंपिक पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय

इसके अलावा फेडरेशन ने सुशील के कोच रह चुके द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता यशवीर सिंह और महिला पहलवान अलका तोमर के नाम भी खेल मंत्रालय को भारत के तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण के लिए भेजे हैं। सुशील एकमात्र ऐसे ​भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार ओलंपिक पदक जीते हैं।

सही नहीं थे फेडरेशन से रिश्ते

रियो ओलंपिक में सुशील कुमार की बजाय नरसिंह यादव को भेजे जाने को लेकर सुशील और फेडरेशन में कुछ अनबन थी। ले​किन अब फेडरेशन ने ही उनका नाम आगे किया है तो ऐसा लगता है कि अब सब कुछ ठीक हो चुका है।

हालांकि, सुशील कुमार का नाम इसके दो साल पहले भी सुझाया गया था लेकिन तब खारिज कर दिए गए थे।

इससे पहले देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से वह सम्मानित हो चुके हैं। वह चार बार कॉमनवेल्थ खेलों के भी चैंपियन रह चुके हैं।

इन खिलाड़ियों के नाम भी सुझाए

सुशील कुमार के अलावा बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियन पंकज आडवाणी, शूटर जीतू राय, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल के नाम भी सुझाए गए हैं।

Story first published: Monday, February 19, 2018, 16:22 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+