ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को बड़ा झटका, कोर्ट ने अपील की खारिज

नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के रियो ओलंपिक के सपने को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 74 किलोग्राम वर्ग में सुशील कुमार की ट्रायल की याचिका को खारिज कर दिया है।

IOC के लिए नोमिनेट हुई नीता अंबानी, सचिन-शाहरुख ने दी बधाई

सुशील कुमार ने रियो ओलंपिक में शामिल होने के लिए 74 किलोग्राम वर्ग में पहले ही क्वालिफाई कर चुके नरसिंह से ट्रायल की मांग कर रहे थे। लेकिन नरसिंह के साथ ट्रायल नहीं दिये जाने पर सुशील कुमार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

सुशील कुमार ने 2008 में बिजिंग ओलंपिक कांस्य पदक जबकि 2012 के लंदन ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था। दोनों ही बार सुशील कुमार ने 66 किलोग्राम वर्ग में यह पदक जीते थे। इस बार ओलंपिक ने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती संघ ने 66 किलोग्राम की श्रेणी को वर्ष 2014 में खत्म कर दिया जिसके चलते सुशील कुमार को 74 किलोग्राम की श्रेणी में अपनी दावेदारी ठोंकनी पड़ी।

74 किलोग्राम की श्रेणी में आने की वजह से सुशील कुमार को नरसिंह से चुनौती मिली। नरसिंह इस श्रेणी में अबतक श्रेष्ठ पहलवान रहे हैं। वहीं चोटिल होने की वजह से सुशील कुमार रियो ओलंपिक में क्वालिफाई करने से चूक गये थे जबकि नरसिंह यादव ने अपनी जगह पक्की कर ली थी। कई बार भारतीय कुश्ती संघ से सुशील कुमार ने ट्रायल की गुहार लगायी, लेकिन जब संघ ने उनकी गुहार को सुनने से इनकार कर दिया तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Story first published: Monday, June 6, 2016, 16:31 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+