For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पुलिस के सामने घबरा गए थे सुशील कुमार, रोते हुए बार-बार बदला अपना बयान

नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक चैंपियन पहलवान सुशील कुमार बड़ी मुसीबत में फंस चुके हैं। देश-विदेशों में अपनी कामयाबी का डंका बजाने वाला यह पहलवान अब सभी लोगों की नजरों में अपराधी बना हुआ है। सागर राणा हत्याकांड में मुख्य आरोपी साबित हुए सुशील से दिल्ली पुलिस पूरी जानकारी हासिल करने के लिए बयान ले रही है, लेकिन दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुशील से जब सवाल किए गए तो वह घबरा गया और रोते हुए बार-बार अपना बयान बदल रहा था।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने सुशील से पूछताछ की और जानना चाहा कि 4 मई रात को हुई घटना के दाैरान काैन-काैन शख्स माैजूद था। सूत्रों के अनुसार, सुशील ने माना कि वह घटना के दाैरान छत्रसाल स्टेडियम में माैजूद थे। उसने उन दो गुटों के बीच मध्यस्थ बनने की कोशिश की थी जो वहां लड़ रहे थे। लेकिन सुशील ने साफ कहा कि उन्होंने सागर और सोनू को मॉडल टाउन फ्लैट से नहीं लाया। पूछताछ के दाैरान सुशील रो पड़े और घबराते हुए बार-बार अपना बयान बदल रहे थे।

सागर को डराना चाहते थे सुशील
सुशील कुमार ने यह भी स्वीकार किया कि वो सागर को सिर्फ डराना चाहता था। इसके लिए वह साथ में हथियार भी लेकर आए थे। खाैफ बनाने के लिए मारपीट का वीडियो भी बनाया। घटना के बाद भी सागर छत्रसाल में ही था, लेकिन उसे गंभीर चोट आ गई थी, जिस कार उसी जान गई। यह खबर सुनने के बाद मैं डर से भाग गया था।

अब सुशील को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच छत्रसाल स्टेडियम में ले गई जहां पूछताछ करेगी। दिल्ली पुलिस के पास वो फुटेज माैजूद है जिसमें सुशील अपने साथियों के साथ सागर राणा और उसके दो दोस्त पर हमला करते हुए दिखे। 23 वर्षीय सागर की माैत हो गई थी, जबकि दो अन्य पहलवान घायल हो गए थे। पुलिस अब कार्रवाई के लिए शालीमार बाग में भी जाएगी जहां सुशील रहते थे।

सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम यह भी जानकारी हासिल करने में जुटी है कि सुशील को फरार रखने में किस-किस शख्स ने मदद की है। सुशील 5 मई को फरार हुए थे। सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सीमाओं से होते हुए फरार हो गए थे।

Story first published: Tuesday, May 25, 2021, 14:43 [IST]
Other articles published on May 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+