हासिब हामिद को बोल्ड कर रविंद्र जडेजा के नाम हुआ खास रिकॉर्ड, दिग्गजों की खास लिस्ट में हुए शामिल
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने मैच के 5वें दिन गेंदबाजों के दम पर 157 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोये 77 रन बना लिये थे और पांचवे दिन के खेल की शुरुआत के साथ एक बात पक्की होती जा रही थी कि रविंद्र जडेजा टीम के लिये अहम रोल निभाने वाले हैं।
और पढ़ें: ओवल में जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी
भारतीय टीम के इकलौते स्पिनर होने की वजह से रविंद्र जडेजा पर ज्यादा जिम्मेदारी थी और उन्होंने पांचवे दिन की पिच पर बनी दरारों का फायदा उठाते हुए भारत को अहम मौकों पर विकेट दिला कर ऐतिहासिक जीत दिलाई। रविंद्र जडेजा ने भारतीय टीम को मैच के पांचवे दिन अहम मौकों पर विकेट दिला कर इंग्लैंड पर शिकंजा कसने में मदद की और अन्य गेंदबाजों की मदद से भारतीय टीम ने 157 रनों से जीत हासिल की।
और पढ़ें: 'स्पिन पिचों का रोना बंद करो', ओवल की ऐतिहासिक जीत के बाद सहवाग ने इंग्लैंड पर साधा निशाना

इंग्लैंड के खिलाफ विकेटों का अर्धशतक किया पूरा
लंच के बाद रविंद्र जडेजा ने मैदान पर वापसी करते हुए इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 2 अहम विकेट हासिल किये। जडेजा ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज हासिब हामिद (63) को बोल्ड कर इंग्लैंड के खिलाफ पहला विकेट हासिल किया तो वहीं पर मोईन अली का विकेट लेकर दूसरा विकेट हासिल किया। हासिब हामिद का विकेट लेने के साथ ही जडेजा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और इंग्लैंड के खिलाफ 50 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार हो गये हैं। वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं।
इस फेहरिस्त में बीएस चंद्रशेखर का नाम टॉप पर काबिज हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 95 टेस्ट विकेट चटकाये हैं तो वहीं पर अनिल कुंबले 92 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। रविचंद्रन अश्विन (88), बिशन बेदी (85) और वीनू मांकड़ (54) का नाम भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि इस लिस्ट में भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम शुमार नहीं है।

अश्विन, कपिल देव की लिस्ट में शामिल हुए जडेजा
हामिद का विकेट लेने के साथ ही रविंद्र जडेजा ने एक खास लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया है जिसमें वह चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं जिसने इंग्लैंड के खिलाफ 50 टेस्ट विकेट और 500 रन बनाने का कारनामा किया है। उनसे पहले ऐसा करने वाले तीन भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में अश्विन, कपिल देव और वीनू मांकड़ का नाम भी शामिल है। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 970 रन और 88 विकेट चटकाये हैं तो वहीं पर कपिल देव ने 1355 रन और 85 विकेट हासिल किये हैं। इस फेहरिस्त में वीनू मांकड़ का नाम भी शुमार है जिनके खाते में 672 रन और 54 विकेट हासिल किये हैं।

जडेजा ने मोइन अली को भी किया आउट
रविंद्र जडेजा ने अपनी पारी में सिर्फ हामिद को ही अपनी फिरकी में फंसा कर आउट किया बल्कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर और टीम के उपकप्तान मोईन अली को बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेज दिया। उनके इस विकेट के चलते इंग्लैंड की टीम ने लंच के बाद महज 6 रन के अंदर अपने 4 विकेट खो दिये थे। जडेजा ने अपनी गेंद पर बहुत तेज टर्न हासिल कर लिया और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधा लेग स्लिप पर खड़े सूर्यकुमार यादव के हाथों में चली गई और वो आउट हो गये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications