Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सुशील कुमार ने कांस्य पदक जीता

भारत के सुशील कुमार ने 66 किलोग्राम वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में कज़ाखस्तान के पहलवान को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है.

कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में सुशील कुमार ने कजाख़स्तान के लियोनिड स्पिरदोनोव को कड़े मुकाबले में हराया.

इससे पहले भारत के केडी जाधव ने कुश्ती में ही कांस्य पदक जीता था.

मैच जीतने के बाद एक टीवी चैनल के साथ फोन पर बातचीत में सुशील ने कहा कि वो उन्हें पूरा विश्वास था कि वो अपने प्रतिद्वंदी को हरा देंगे.

उनका कहना था, ' कई अधिकारियों ने मेरी मदद की है और मेरे साथ बने रहे यहां भी लोगों ने मेरी मदद की और मुझे उम्मीद थी कि जीतूंगा.'

सुशील के कोच पी पी सोंधी ने टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि सुशील ने इतिहास रचा है.

उनका कहना था, ' सुशील बेहतरीन पहलवान हैं और 1952 में केडी जाधव के बाद उन्होंने इतिहास दोहरा दिया है. मैं बहुत खुश हूं.'

इसके साथ ही ओलंपिक खेलों में भारत के दो पदक हो गए हैं. इससे पहले अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+