T20 World Cup में मौका मिलने के बाद सामने आई वरुण चक्रवर्ती की प्रतिक्रिया
अबू धाबी: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का सपना पूरा हो गया है क्योंकि उनको टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में चुन लिया गया है। वरुण एक मिस्ट्री स्पिनर हैं जो सफेद गेंद क्रिकेट के प्रभावी बॉलर माने जाते हैं। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में चुने गए चक्रवर्ती जानते हैं कि यह महाप्रतियोगिता यूएई में होगी जहां उनके करने के लिए काफी कुछ मौजूद रहेगा। विश्व कप 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में खेला जा जाएगा। वरुण अबू धाबी में केकेआर कैम्प का हिस्सा हैं क्योंकि आईपीएल का दूसरा लेग यहीं पर हो रहा है।
टीम में अपने चयन से खुश वरुण चाहते हैं कि वे इस समय पूरी तरह से फोकस रहें। नेशनल कॉल के लिए दिल से आभार जताते हुए वरुण का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए बड़े गौरव की बात है। स्पिनर खुश तो बहुत है लेकिन इस खुशी का जश्न नहीं मनाना चाहता है क्योंकि आगे देश के लिए प्रदर्शन करने की बड़ी जिम्मेदारी पड़ी है जिसके लिए फोकस में रहना जरूरी है।
वरुण ने कहा कि आईपीएल में खेलने से उन्हें निश्चित रूप से मदद मिलेगी क्योंकि इससे टीम दुबई और अबू धाबी की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझ सकेगी। उन्होंने कहा कि पिचों या ड्यू फैक्टर का यह ज्ञान निश्चित रूप से टी20 विश्व कप के लिए खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से तैयार करने वाला है।
उन्होंने अपनी उपलब्धि के लिए केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर और पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक को श्रेय दिया और चोटों के बावजूद उन पर विश्वास करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन दोनों ने उनके करियर में शानदार भूमिका निभाई है और उन्हें मौका दिया जब वह घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल सके।
आईपीएल 14 का दूसरा चरण 19 सितंबर से दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के साथ शुरू होने वाला है। केकेआर अपने अभियान के साथ 20 सितंबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उतरने जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
