ओलंपिक तक हर टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे सुशील
नयी दिल्ली। पिछले कुछ समय से खराब फार्म से जूझ रहे ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार लय वापस हासिल करने के लिए अगले साल होने वाले लंदन ओलंपिक खेलों तक प्रत्येक टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहते हैं। कंधे की चोट के कारण पिछले साल ग्वांगझू एशियाई खेलों में हिस्सा लेने से महरूम रहे गत चैम्पियन सुशील इस साल इस्तांबुल में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में अपने प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रहे और दूसरे दौर में ही बाहर हो गये।
अब तक ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे सुशील अब प्रत्येक टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अपनी संभावनाओं को इजाफा करना चाहते हैं। बीजिंग ओलंपिक 2008 में कांस्य पदक जीतने वाले इस पहलवान ने कहा कि ओलंपिक तक मैं सभी बड़ी और छोटी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लूंगा क्योंकि आप जितना अधिक खेलते हो उतना अधिक अनुभव बढ़ता है।
फिलहाल सोनीपत में तैयारी शिविर में हिस्सा ले रहे सुशील ने इस साल सिर्फ सितंबर में विश्व चैम्पियनशिप में शिरकत की है। सुशील को हालांकि खोये समय की भरपाई करने का भरोसा है और उन्होंने कहा कि वह व्यस्त कार्यक्रम से पहले पूरी तरह फिट हैं। उन्हें अगले हफ्ते लंदन के लिए भी रवाना होना है जहां वह लंदन ओलंपिक कुश्ती आमंत्रण टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे जो ओलंपिक की परीक्षण प्रतियोगिता भी है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications