For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वीडियो में देखें कैसे WWE महिला रैसलर ने सबके सामने ट्रिपल एच को जड़ा थप्पड़

रैसलमीनिया का समय नजदीक आ रहा है। इसी कारण अब पिछले कुछ समय में डब्ल्यूडब्ल्यूई में ऐसे वाक्या देखने को मिल रहे हैं जो सबको हैरान कर रहे हैं। इस हफ्ते की स्मैकडाउन में डब्ल्यूडब्ल्यूई चीफ ट्रिपल...

नई दिल्ली। रैसलमीनिया का समय नजदीक आ रहा है। इसी कारण अब पिछले कुछ समय में डब्ल्यूडब्ल्यूई में ऐसे वाक्या देखने को मिल रहे हैं जो सबको हैरान कर रहे हैं। इस हफ्ते की स्मैकडाउन में डब्ल्यूडब्ल्यूई चीफ ट्रिपल एच को उस समय शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ी जब कंपनी की मशहूर रैसलर बन चुकी बैकी लिंच ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह देख दर्शक भी हैरान रह गए।

इससे पहले राॅ एपिसोड में बैकी ने ट्रिपल एच की पत्नी स्टैफनी मैकमैहन पर भी अटैक किया था। बैकी का रैसलमीनिया में रोंडा राउजी से होने वाला है लेकिन इससे स्टैफनी ने पिछली राॅ में उन्हें सस्पेंड कर दिया था और इस कारण ट्रिपल एच और लिंच के बीच एक सैगमेंट देखने को मिला। बैकी को लेकर ट्रिपल एच ने कहा कि वह नकली चोट का ड्रामा कर रही है ताकि वह रोंडा राउजी का सामना करने से बच सके। फिर बैकी ने ट्रिपल एच को एक जोरदार थप्पड़ दिया और इस सैगमेंट को खत्म किया। यह सब घटने के बाद बैकी ने ट्विटर पर एक पोस्ट की और स्टैफनी के लिए लिखा कि अपने पति से यह पूछना ना भूलें कि आज काम पर उनका दिन कैसा रहा।

बैकी का रिंग में परफाॅर्मेंस देने का अंदाज पिछले एक साल से बदला सा नजर आ रहा है। उन्होंने अपने करियर को बेकार से अच्छा बनता हुए देखा है और किसी ने उम्मीद नहीं की होगी कि ऐसा भी कभी हो सकता है। अब बैकी का पूरा ध्यान अपने करियर पर है। वहीं दूसरी तरफ ऐसा अनुमान भी लगाया जाने लगा है कि कहीं कंपनी उन्हें पीपल्स चैंपियन के इरादे में नहीं। बता दें कि पीपल्स चैंपियन का मतलब है किसी रैसलर द्वारा अथॉरिटी के खिलाफ होकर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचना अर्थात फैंन फोलोविंग बढ़ाना। वैसे तो WWE में पीपल्स चैंपियन द रॉक को माना जाता है क्योंकि WWE में उनके बहुत बड़ी संख्या में फैन हैं।

Story first published: Wednesday, February 6, 2019, 18:56 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+