सर्जरी के बाद घर लौटे टाइगर वुड्स, दुर्घटना के बाद पैरो में लगी थी गंभीर चोट
नई दिल्लीः गोल्फ के दिग्गज टाइगर वुड्स को पिछले महीने सड़क दुर्घटना के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। वुड्स के पैरों में कई चोटें लगी थी और उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। इस घटना ने खेल जगह को हिला दिया था। अब उस भयानक कार एक्सीडेंट के बाद वुड्स बुधवार को घर पर वापस आ गए हैं।
यह मामला 23 फरवरी का था। तब वुड्स एक टेलीविजन सूट के लिए जा रहे थे और उनकी एसयूवी रास्ते में पलट गई। वुड्स को तब कार की खिड़कियों से बाहर निकाला गया था।
अपने घर लौटने के बाद वुड्स ने खुशी जाहिर की है और सोशल मीडिया पर कहा है कि, "मैं रिकवरी चालू रखने के लिए अपने घर पर आकर खुश हूं। मैं शुक्रगुजार हूं पिछले कुछ सप्ताह से मुझे इतना प्यार और देखभाल मिली।
मैं घर पर रिकवरी करूंगा और हर दिन मजबूत होने की कोशिश करूंगा।"
उस कार दुर्घटना ने 82 बार के पीजीए टूर विजेता वुड्स के पैरों में कई फ्रेक्चर पैदा कर दिए थे और उनका टखना भी टूट गया था। यह उनका सीधा पैर था। तब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा ने भी वुड्स को सपोर्ट की पेशकश की थी।
कई खिलाड़ियोंको वर्कडे चैम्पियनशिप के दौरान फ्लोरिडा में काला ट्राउजर और लाल टी-शर्ट पहने देखा हुआ था। यह वुड्स का परिधान है जो उन्होंने रिकॉर्ड टाइंग 82 जीतों के बाद पहना था। यहां बात पीजीए टूर के फाइनल राउंड की हो रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
