For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

घुटने और पीठ के दर्द से परेशान गोल्डन गर्ल स्वप्ना बर्मन मुंबई में कराएंगी इलाज

नई दिल्ली। इंडोनेशिया की धरती पर 18वें एशियन गेम्स में भारत का झंडा सबसे ऊपर फहराने वाली स्वप्ना बर्मन इस वक्त पीठ और घुटने के दर्द से काफी परेशान हैं। हेप्टाथलॉन में भारत को गोल्ड दिलाने वाली स्वप्ना इसके इलाज के लिए अब मुंबई का रुख करेंगी। गौरतलब हो कि जकार्ता से वापस स्वदेश लौटने के बाद से स्वप्ना का जोरदार स्वागत कलकत्ता में हो रहा है। वहीं स्वप्ना ने बुधवार को कोलकाता में सम्मान समारोह में कहा, 'मैं 24 सितंबर (गणपति महोत्सव समाप्त होने के बाद) के आसपास मुंबई जाऊंगी। मुझे ऑपरेशन करवाना होगा या रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा इसके लिए कई परीक्षण कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-जापान ओपनः दूसरे दौर में ही हारकर बड़े उलटफेर का शिकार हुईं पीवी सिंधु

उन्होंने बताया कि मैं चाहती हूं कि जब मैं अब मैदान में उतरूं तो पूरी तरह से फिट रहूं। बर्मन ने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना मेरा लक्ष्य था और इस बीच मैंने काफी परेशानियां झेलीं, लेकिन अब मेरे पास चोटों से उबरने के लिए समय है नहीं तो स्थिति और बिगड़ जाएगी। बता दें कि हेप्टाथलॉन की दौड़ में स्वर्ण जीतने वाली बर्मन पहली महिला एथलीट हैं। वहीं उनका शरीर उस वक्त भी उनका साथ नहीं दे रहा था लेकिन फिर भी विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड जीता।

Story first published: Thursday, September 13, 2018, 18:45 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+