वसीम जाफर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस साल मार्च में लिया था संन्यास
नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को घरेलू सर्किट में खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने इस साल मार्च में 42 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 50.67 के शानदार औसत से 260 प्रथम श्रेणी मैचों में 19410 रन बनाए जबकि भारतीय टीम के लिए खेले 31 टेस्टों में 1944 रन जुटाए। अब इस बल्लेबाज को संन्यास लेने के बाद बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

पहली बार चुने गए कोच
दरअसल, जाफर को आगामी घरेलू सत्र के लिए उत्तराखंड क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। जाफर पहली बार किसी टीम के कोच चुने गए हैं। जाफर ने कोच का पद मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करी है। उत्तराखंड टीम लय खोया हुआ है और जाफर के अनुसार, टीम को तैयार करना एक बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें नीचे की तरफ से शुरुआत करने में खुशी महसूस होती है।

कोच बनने पर जताई खुशी
जाफर ने अपनी नियुक्ति के बारे में कहा, ''मैं पहली बार किसी टीम का मुख्य कोच बन रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण और कुछ नया है। मैं इसके लिए तैयार हूं।'' उन्होंने कहा, ''यह एक नई टीम है, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ क्वार्टर फाइनल (2018-19 सत्र में रणजी ट्रॉफी का) खेला। लेकिन वे ग्रुप डी में वापस चले गए हैं, इसलिए यह एक बड़ी चुनौती होने जा रही है। मुझे खुशी है कि मैं नीचे से शुरू कर रहा हूं और मेरे लिए यह एक अच्छा अनुभव है।''

युवाओं की करेंगे मदद
42 वर्षीय जाफर का दो दशकों में एक शानदार घरेलू करियर था। रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, जाफर ने दो घरेलू टीमें- मुंबई और विदर्भ के साथ खेलने के दौरान कई युवाओं को प्रभावित किया है। जाफर ने यह भी कहा कि वह अपने मुख्य कोच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड के कई युवाओं को आकार देने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मैंने सुना है कि बहुत सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी वहां से आ रहे हैं। मैं उन्हें अच्छे खिलाड़ियों और उत्तराखंड में एक अच्छी टीम के रूप में बदलने की उम्मीद कर रहा हूं। मेरे पिछले पांच-छह वर्षों में, मैंने युवाओं को सलाह दी है। यह ऐसी चीज है जिसका मैं आनंद लेता हूं। मैं युवाओं की मदद करने और उन्हें विकसित होते देखने का बहुत आनंद उठाता हूं।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
