जसप्रीत बुमराह से पहले इन पांच क्रिकेटर्स ने टीवी प्रेजेंटर से की थी शादी
नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीवी प्रेजेंटेटर संजना गणेशन से शादी करने जा रहे हैं। आईएएनएस की रिपोर्ट और सोशल मीडिया बज पर भरोसा करें तो बुमराह संजना गणेशन से ही शादी करने जा रहे हैं,लेकिन अभी तक ना तो जसप्रीत बुमरार और ना ही संजना ने इसकी पुष्टि की है। अगर रिपोर्ट को सही मानें तो बुमराह संजना से शादी करने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हैं। जसप्रीत बुमराह पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो टीवी प्रेजेंटेटर से शादी करने जा रहे हैं। उनसे पहले भी कई क्रिकेटर टीवी प्रेजेंटेटर से शादी कर चुके हैं, आईए डालते हैं एक नजर।

स्टुअर्ट बिन्नी- मयंती लैंगर
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने जानी माने स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर से शादी की है। दोनों ने सितंबर 2012 में एक दूसरे से शादी की है। 2020 में मयंती और बिन्नी माता-पिता बने, मयंती ने एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि स्टुअर्ट बिन्नी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा नाम नहीं कर सके लेकिन मयंती अभी भी काफी लोकप्रिय स्पोर्ट्स एंकर हैं।

शेन वॉटसन- ली फर्लोग
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन भी टीवी प्रेजेंटेटर के साथ प्यार की गिरफ्त में आ चुके हैं। उन्होंने टीवी प्रेजेंटेटर ली फर्लोग से शादी की। वॉटसन और फर्लोग एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद मई 2010 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। फर्लोग फॉक्स स्पोर्ट्स चैनल पर एंकर हैं। दोनों के दो बच्चे हैं।

मार्टिन गप्टिल-लौरा मैकगोल्ड्रिक
न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने भी टीवी एंकर से शादी की है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड लौरा मैकगोल्ड्रिक से सितंबर 2014 में शादी की थी। मैकगोल्ड्रिक स्काई स्पोर्ट्स चैनल पर स्पोर्ट्स एंकर हैं। गप्टिल और मैकगोल्ड्रिक के एक बेटा और एक बेटी है।

शॉन मार्श-रेबेका ओडोनोवान
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शॉन मार्श भी टीवी एंकर के प्यार में गिरफ्तार हो चुके हैं। शॉन मार्श ने चैनल 7 की एंकर रेबेका से अप्रैली 2014 में शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं और दोनों काफी खुश हैं।

मॉर्नी मॉर्कल-रोज केली
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्नी मॉर्कल ने रोज केली से दिसंबर 2014 में शादी की थी। रोज जानी मानी टीवी एंकर हैं और वह चैनल 9 के लिए काम करती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
