Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विजेंदर सेमीफाइनल में हारे, कांस्‍य मिला

बीजिंग ओलंपिक, 22 अगस्त: भारतीय मुक्केबाज विजेंदर कुमार का बीजिंग ओलंपिक की मुक्केबाजी स्‍पर्धा में विजय अभियान सेमीफाइनल में हार के साथ थम गया। हालांकि इस हार के बाद भी उन्‍हें कांस्‍य पदक मिला है।

मुक्‍केबाजी मुकाबलों के 75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में शुक्रवार को क्यूबा के मुक्केबाज एमीलियो कोरिए बेइऑक्‍स ने विजेंदर को 5-8 अंकों से हराया।
विजेंदर का कांस्‍य पदक भारत के लिए बॉक्सिंग में पहला पदक होगा।

वर्कर्स जिम्‍नेजियम में आयोजित सेमीफाइनल में विजेंदर ने एमीलियो को कड़ी टक्‍कर दी। भारतीय मुक्‍केबाज विजेंदर को पहले राउंड में निराशा मिली और स्‍कोर 0-2 हो गया। शानदार वापसी करते हुए विजेंदर ने स्‍कोर को 3-4 पर ला खड़ा किया, लेकिन एमीलियो ने विजेंदर को करारा जवाब देते हुए तीसरे राउंड में 7-3 की बढ़त हांसिल कर ली। चौथे और अंतिम राउंड में विजेंदर ने अच्‍छी कोशिशें कीं लेकिन स्‍कोर में पहले ही पिछड़ने के कारण उन्‍हें 5-8 से हार का सामना करना पड़ा।

ओलंपिक नियमों के मुताबिक दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के हारे हुए खिलाडि़यों को कांस्‍य पदक दिया जाता है, जिसमें एक विजेंदर को मिला है।

भारत के लिए मुक्‍केबाजी में यह पहला पदक है, जबकि इससे पहले अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक में देश के लिए पहला व्‍यक्तिगत स्‍वर्ण पदक हांसिल किया था। इसके अलावा कुश्‍ती में सुशील कुमार ने कांस्‍य पदक जीता। अब भारत के खाते में तीन पदक हो गये हैं, जिनमें एक स्‍वर्ण और दो कांस्‍य शामिल हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+