रजत पक्का करने के लिए भिड़ेंगे विजेंदर
मुक्केबाज़ी में कांस्य पदक पक्का कर इतिहास बना चुके भारतीय मुक्केबाज़ शुक्रवार को सेमीफ़ाइनल में क्यूबा के एमिलियो कोरिया से भिड़ेंगे.
अगर वो बेहतर रिकॉर्ड वाले क्यूबाई मुक्केबाज़ को हरा देते हैं तो रजत पदक पक्का हो जाएगा और स्वर्ण पदक पाने के लक्ष्य से वो महज एक क़दम दूर होंगे.
हालाँकि मुक्केबाज़ी का पावरहाउस कहे जाने वाले क्यूबा के मुक्केबाज़ एमिलियो कोरिया के पीछे शानदार रिकॉर्ड है.
दो बार पैन अमरीका चैंम्पियन रह चुके कोरिया विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहे थे.
लेकिन क्वार्टर फ़ाइनल में इक्वेडोर के मुक्केबाज़ कार्लोस गोंगोरा को 9-4 से हराने के बाद विजेंदर के हौसले बुलंद हैं.
उन्होंने कहा, "मैं पूरे जोश और जुनून के साथ रिंग में उतरूँगा और उम्मीद करता हूँ कि मैं अच्छा परफॉर्म करूँगा."
विजेंदर और कोरिया इससे पहले कभी एक-दूसरे के ख़िलाफ़ रिंग में नहीं उतरे हैं.
इसे देखते हुए विजेंदर ने इस मुक़ाबले के लिए ज़ोरदार अभ्यास के साथ-साथ अपने प्रतिद्वंद्वी की रणनीति को भेदने के लिए तकनीकी पहलुओं की बारीकियों का अध्ययन किया है.
उन्होंने कहा, "मैंने उनसे पहले मुकाबला नहीं किया है लेकिन उनके मुकाबलों की वीडियो फूटेज देखी है. वह कठिन प्रतिद्वंद्वी है लेकिन मैं भी कुछ कम नहीं. हम एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे."
विजेंदर के कोच जीएस संधू ने शुक्रवार के मुक़ाबले को लेकर कोई कयास लगाने से इनकार किया. उन्होंने कहा, "हमने अपना होमवर्क पूरा किया है. हमने क्यूबाई मुक्केबाज़ की फुटेज देखकर रणनीति बनाई है."
अगर वो बेहतर रिकॉर्ड वाले क्यूबाई मुक्केबाज़ को हरा देते हैं तो रजत पदक पक्का हो जाएगा और स्वर्ण पदक पाने के लक्ष्य से वो महज एक क़दम दूर होंगे.
हालाँकि मुक्केबाज़ी का पावरहाउस कहे जाने वाले क्यूबा के मुक्केबाज़ एमिलियो कोरिया के पीछे शानदार रिकॉर्ड है.
दो बार पैन अमरीका चैंम्पियन रह चुके कोरिया विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहे थे.
| |
उन्होंने कहा, "मैं पूरे जोश और जुनून के साथ रिंग में उतरूँगा और उम्मीद करता हूँ कि मैं अच्छा परफॉर्म करूँगा."
विजेंदर और कोरिया इससे पहले कभी एक-दूसरे के ख़िलाफ़ रिंग में नहीं उतरे हैं.
इसे देखते हुए विजेंदर ने इस मुक़ाबले के लिए ज़ोरदार अभ्यास के साथ-साथ अपने प्रतिद्वंद्वी की रणनीति को भेदने के लिए तकनीकी पहलुओं की बारीकियों का अध्ययन किया है.
उन्होंने कहा, "मैंने उनसे पहले मुकाबला नहीं किया है लेकिन उनके मुकाबलों की वीडियो फूटेज देखी है. वह कठिन प्रतिद्वंद्वी है लेकिन मैं भी कुछ कम नहीं. हम एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे."
विजेंदर के कोच जीएस संधू ने शुक्रवार के मुक़ाबले को लेकर कोई कयास लगाने से इनकार किया. उन्होंने कहा, "हमने अपना होमवर्क पूरा किया है. हमने क्यूबाई मुक्केबाज़ की फुटेज देखकर रणनीति बनाई है."
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
