IPL 2024 ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी! दिल्ली की टीम में होंगे बड़े बदलाव
Delhi Capitals might release Big players: दिल्ली कैपिटल्स का इस साल का सबसे खराब आईपीएल सीजन रहा। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की कप्तानी में पिछले कुछ सालों से दिल्ली की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन इस सीजन टीम का सफऱ किसी बुरे सपने की तरह रहा है।
दिल्ली का शर्मनाक प्रदर्शन: दिल्ली कैपिटल्स के पास कई दिग्गज खिलाड़ी होने के बावजूद टीम का प्रदर्शन साधारण रहा। सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों के होने के बाद भी टीम के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। दिल्ली ने अगले सीजन के लिए योजना बनाना शुरू कर दिया होगा। एक मजबूत टीम और एक शानदार कोचिंग स्टाफ होने के बावजूद दिल्ली 14 मैचों में केवल पांच जीत ही हासिल कर सकी थी।
मनीष पांडे ने किया निराश: आईपीएल में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय मनीष पांडे को दिल्ली की टीम बाहर का रास्ता दिखा सकती है। मिनी ऑक्शन में दिल्ली ने मनीष को 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। मनीष पांडे ने कई मैचों में टीम को खराब सिचुएशन में छोड़कर आउट हुए हैं। वह टीम के लिए एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।
साकरिया हो सकते हैं बाहर: राजस्थान रॉयल्स के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले चेतन साकरिया के लिए भी दिल्ली की टीम अब तक लकी नहीं रहा है। गेंदबाजी में वह काफी महंगे रहे हैं, जिस कारण उन्हें अधिकतर मुकाबलों में टीम से बाहर ही बैठना पड़ा है। दिल्ली ने साकरिया को पिछले सीजन के ऑक्शन में 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
इन खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी: 2 करोड़ के बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने भी इस सीजन निराश किया। डेथ स्पेशलिस्ट का तगमा लेने वाले मुस्तफिजुर रहमान का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है। ऐसे में दिल्ली की टीम मुस्तफिजुर रहमान को भी बाहर निकाल सकती है। इसके अलावा प्रियम गर्ग, रिपटल पटेल, ललित यादव और प्रवीण दुबे जैसे खिलाड़ियों के बारे में भी दिल्ली की टीम सोच सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
