Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले रमीज राजा ने पाकिस्तान को दी ये अहम सलाह

नई दिल्लीः पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारत को लेकर सख्त बातें की थी। वे तब भी भारत को कोसते नजर आए नजर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमें पाकिस्तान में दौरा करने से पल्ला झाड़ गई। अब दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान का सामना ग्रुप स्टेज में भारत और न्यूजीलैंड से होगा। शोएब अख्तर पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान का लीग स्टेज में सबसे बड़ा मैच कीवियों के खिलाफ ही होगा लेकिन भारत-पाक मैच के हाईवोल्टेज ड्रामे के सामने किसी का जिक्र करना नाइंसाफी ही है।

विश्व कप में भारत को हराने की बात करने वाले रमीज राजा ने अब विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के साथ होने वाली भिड़ंत से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अहम सलाह दी है। अब उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में ही पूरी ताकत झोंकने से बचने का संदेश देते हुए कहा कि पूरा टूर्नामेंट बड़ा है। भारत के खिलाफ ही सारा ध्यान फोकस ना करें।

सूत्रों के अनुसार, वीडियो लिंक के माध्यम से बोलते हुए, पीसीबी अध्यक्ष ने कहा: "विश्व कप के दबाव से मुक्त खेलें और टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करें, न कि केवल भारत के खिलाफ मैच।"

पीसीबी अध्यक्ष ने यह भी कहा, अपने मैचों के दौरान देश की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखें।

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता के इतिहास में नवीनतम किस्त में रविवार को दुबई में देखने को मिलेगी जब ये दोनों टी 20 विश्व कप में भिड़ेंगे हैं। दोनों ही टीमों के पास आसान ग्रुप है। एक ग्रुप से टॉप की दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। यहां भारत के अलावा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम नॉकऑउट में जाने की रेस करेगी।

इस बार खेल दिग्गजों ने आसानी से भारत पर खिताब जीतने का दांव लगाया है। देखना होगा विराट कोहली की कप्तानी में भारत नॉकआउट चरण में क्या खेल दिखाता है। टीम द्वारा आसानी से ग्रुप स्टेज को पार करने की उम्मीदें की जा रही हैं।

Story first published: Saturday, October 23, 2021, 8:57 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+