Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: रोहित ने किया पैनिक होने से इंकार, KKR से हार के बाद अब करनी है मजबूत वापसी

नई दिल्लीः एक और करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस टीम के लिए प्लेऑफ की राह भी मुश्किल दिखाई देने लगी है। यह टीम गत चैम्पियन है लेकिन इस सीजन में बुझी हुई लग रही है। भारतीय लेग में भी बहुत ज्यादा बेहतर नहीं दिखाई देने वाली मुंबई इंडियंस यूएई चरण तक आते आते बहुत खराब दिखने लगी है। यह टीम अपनी क्षमता का आधा भी डिलीवर नहीं कर पाई है। मौजूदा लेग के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मात खाने वाली रोहित एंड कंपनी दूसरे मैच में केकेआर के हाथों बुरी तरह पिटी।

हार्दिक पांड्या खेल नहीं रहे हैं और रोहित अपने जादुई टच में नहीं हैं। सूर्यकुमार फेल रहे हैं तो कीरोन पोलार्ड ने कोई फिनिशिंग नहीं की है। ताजा मुकाबला में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 15.1 ओवर में हारने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अभी पैनिक नहीं करना चाहते हैं। हालांकि वे टीम के साथ कुछ समस्याएं मानते हैं।

मुंबई इंडियंस को गुरुवार को अबू धाबी में खेले गए 33वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हरा दिया। केकेआर ने 156 रन के लक्ष्य को महज 15.1 ओवर में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।

मुंबई इंडियंस को धीमी शुरुआत के लिए जाना जाता है लेकिन अब उनके पास लास्ट में रफ्तार पकड़ने के लिए बहुत ज्यादा मैच नहीं बचे हैं। 7 विकेट की हार से मुंबई को नुकसान होने वाला है क्योंकि वह अंक तालिका में चौथे स्थान से फिसलकर छठे स्थान पर आ गई है। बेहतर नेट रन रेट की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे स्थान पर पहुंच गया, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने भी गत चैंपियन को पीछे छोड़ दिया।

मुंबई इंडियंस ने पहले 9 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और 5 और मैच बाकी हैं। रोहित गुरुवार को निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कहा, "यह (अंक तालिका) हमेशा दिमाग के पीछे होता है जहां आप खड़े होते हैं, हम अभी भी तालिका के बीच में हैं, इसलिए हमें वापस आना होगा और लड़ना होगा और उम्मीद है कि कुछ जीत हासिल करेंगे।"

रोहित ने स्वीकार किया कि मध्य क्रम के साथ कुछ समस्याएं हैं और इसे जल्द से जल्द ठीक करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "हमने वास्तव में अच्छी शुरुआत की लेकिन पिछले छोर की ओर पर्याप्त सपोर्ट नहीं मिला। मुझे लगा कि यह एक अच्छी पिच है, हम शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और हमने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। मैं नहीं चाहता इसे बहुत अधिक देखें, चीजें हो सकती हैं और आपको आगे बढ़ना होगा।

'अच्छी शुरुआत के बाद हमें छोटी-छोटी साझेदारियां करनी पड़ी लेकिन हम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे, नए बल्लेबाजों के लिए गेंद को हिट करना आसान नहीं है। यह ऐसा कुछ है जो पिछले गेम में भी हुआ था और हम करेंगे इसे ठीक करेंगे। "

मुंबई इंडियंस रविवार को दुबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुकाबला करेगी।

Story first published: Friday, September 24, 2021, 8:34 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+