Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs NZ : जानें कब-कहां होगा दोनों के बीच सेमीफाइनल, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 10 नवंबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। इयोन मोर्गन की अगुवाई में इंग्लैंड ने 2.464 के नेट रन रेट के साथ ग्रुप 1 में अंक तालिका में टाॅप पर रहते हुए सुपर 12 का सफर समाप्त किया। लेकिन वे शारजाह में साउथ अफ्रीका के हाथों 10 रन की हार के बाद मैच में उतरेंगे। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने चार मैचों की जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हार के साथ शुरुआत की, लेकिन इसके बाद वे शानदार वापसी करने में सफल रही।

कब-कितने बजे होगा मैच
मैच - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - पहला सेमीफाइनल
मैदान- शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबिक
समय - शाम 7:30 बजे
कहां देखें लाइव - स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

पिच रिपोर्ट
अबू धाबी की पिच बल्लेबाजी के लिए थोड़ी बेहतर रही है। पिच में कुछ अतिरिक्त गति भी है। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का पक्ष मजबूत रहेगा।
अबू धावी में कुल 14 टी20आई मैच
पहली पारी का औसत स्कोर: 155
पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड: 9 जीते, 5 हारे

संभावित प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड
जेम्स विंस, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मॉर्गन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड

बेंच: टॉम कुरेन, रीस टॉपली, सैम बिलिंग्स, डेविड विली

न्यूजीलैंड
मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट

बेंच: टॉड एस्टल, काइल जैमीसन, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन

हेड टू हेड
मैच 21- इंग्लैंड ने 12 जीते, न्यूजीलैंड ने 7 जीते, 2 का परिणाम नहीं निकला

टी20 वर्ल्ड कप में
मैच 5, इंग्लैंड ने 3 जीते, न्यूजीलैंड ने 2 जीते

मैच का संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
जोस बटलर टी20 विश्व कप के मौजूदा संस्करण में शानदार फॉर्म में हैं। वह यकीनन टूर्नामेंट में इंग्लैंड टीम के लिए जबरदस्त बल्लेबाज रहे हैं। पांच मैचों में, दाएं हाथ के बल्लेबाज बटलर ने 120 के औसत और 155.84 के स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए हैं। अगर बटलर फिर बड़ी पारी खेलते हैं तो कीवी टीम की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

मैच के संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप में आदिल राशिद ने शानदार गेंदबाजी की है। लेग स्पिनर अश्विन ने पांच मैचों में आठ विकेट लिए हैं और मेगा इवेंट में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 5.83 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है, जिससे पता चलता है कि विपक्षी बल्लेबाजों को उनका सामना करना मुश्किल हो गया है। कीवी को उसे सावधानी से खेलने की जरूरत है।

Story first published: Tuesday, November 9, 2021, 18:07 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+