BCCI कर रहा है महिला क्रिकेटरों के लिए भी IPL जैसी लीग आयोजित करने की ओर काम
नई दिल्लीः भारतीय महिलाओं के लिए भी आईपीएल शुरू करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है क्योंकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की लीग क्रिकेट में महिला प्रतियोगिताओं को लोकप्रियता मिली है। ऑस्ट्रेलिया में हुई महिला बिग बैश लीग में इस साल भारत की 8 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और हरमनप्रीत कौर को 15 विकेट व 399 रन बनाने के चलते प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया था। वह यह अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बनी थीं।
द हंड्रेड में शैफाली वर्मा, कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। रोड्रिग्स टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी साबित हुई क्योंकि उन्होंने सात मैचों में 41.50 की औसत और 150.90 की स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाए थे। दीप्ति ने आठ मैचों में 13.6 की औसत, 5.26 की इकॉनमी और 15.5 के स्ट्राइक रेट से दस विकेट लिए थे। कुल मिलाकर भारतीय प्लेयर्स को सफलताएं मिली जिससे बीसीसीआई सचिव जय शाह भी प्रभावित हैं।
इस दौरान जय शाह ने बताया है कि हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना जैसी खिलाड़ी महिलाओं की टी20 लीग होने की काफी पक्षधर रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, बीसीसीआई सचिव ने पुष्टि की कि बोर्ड निकट भविष्य में महिला खिलाड़ियों के लिए आईपीएल जैसी एक लीग आयोजित करने की दिशा में काम कर रहा है।
शाह ने कहा कि, हम सब महिला क्रिकेटरों के लिए भी आईपीएल जैसी लीग चाहते हैं, लेकिन यह केवल तीन या चार टीमों को लेकर प्रतियोगिता शुरू करने का मामला नहीं है। यहां कई चीजों का ध्यान रखना होगा जैसे की एक सही विंडो हो, इंटरनेशनल सितारों की उपलब्धता हो। हम अपने सभी विकल्पों पर गौर कर रहे हैं और भविष्य में फीमेल क्रिकेटरों के लिए भी एक ऐसी ही लीग आयोजित करने की तरफ काम कर रहे हैं।
जय शाह कहते हैं कि आईपीएल जैसी लीग होने से भारत के साथ-साथ विदेशी महिला क्रिकेटरों को भी फायदा होगा। क्योंकि भारत की महिलाओं ने द हंड्रेड और महिला बिग बैश लीग में काफी अच्छा काम किया है जिससे उनको और भी आत्मविश्वास हासिल करने में सहायता मिलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
