IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स को आखिरकार मिल गई टीम में जगह
नई दिल्ली। लगातार आईपीएल के दो सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को वनडे टीम में जगह मिल गई है। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस 15 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को शामिल किया गया है। जो विवाद के चलते पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं।
ब्रिस्टल में हुई घटना को लेकर 13 फरवरी को स्टोक्स को ब्रिस्टल मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होना है। उसी दिन इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला का पहला मैच खेलेगी। जबकि एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत 25 फरवरी से हैमिल्टन में होगी।
त्रिकोणीय सीरीज में आराम दिए जाने के बाद जो रूट की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम की चयन समिति के प्रमुख जेम्स व्हाइटेकर ने कहा कि पिछले 2 सालों के दौरान हमारी एकदिवसीय टीम ने अपने खेल में काफी सुधार किया है और बेहतरीन खेल दिखाया है। 2019 विश्व कप को देखते हुए ये हमारे लिए अच्छे संकेत हैं।
आपको बता दें कि एशेज टेस्ट सीरीज 4-0 से हारने के बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज 4-1 के बड़े अंतर से अपने नाम की थी। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला का आयोजन होगा। उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत होगी।
इंग्लैंड की टीम-
इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयर्स्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, टॉम करन, एलेक्स हेल्स, लियम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विले, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
