For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Table Tennis : मिश्रित युगल मुकाबले में हारी शरत-बत्रा की जोड़ी, चीन पड़ा भारी

टोक्यो : टेबल टेनिस मिश्रित युगल में भारत को मेडल की उम्मीदें थीं, लेकिन ये धूमिल होती दिखीं। टोक्यो 2020 के दूसरे दिन टेबल टेनिस मिश्रित युगल मुकाबले में अचंता शरत कमल और मनिका बत्रा की भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें विश्व की तीसरे नंबर की चीनी ताइपे की जोड़ी लिन येन ज्यू और चेंग आई चिंग की जोड़ी ने 4-0 से आसानी से मात दी।

चीनी ताइपे की जोड़ी के सामने शरत और बत्रा को 11-8, 11-6, 11-5 और 11-4 से लगाताकर गेम में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अब महिला एकल मुकाबले पर सबकी नजर रहेग, जिसमें मनिका हिस्सा लेंगी। मुकाबला 12.15 बजे शुरू होगा।

शरत का यह चौथा ओलंपिक था, जबकि मनिका का यह दूसरा ओलंपिक है। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने हाल के दिनों में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में अच्छा खेल प्रस्तुत किया था। मनिका ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला सिंगल इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, जबकि मनिका और शरत ने जर्काता एशिया खेलों में मिक्सड डबल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारत को टोक्यो 2020 में मेडल की उम्मीद थी, लेकिन चीन का प्रदर्शन पहले बार की तरह इस बार भी भारी पड़ता दिखा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत 1988 से हर ओलंपिक में टेबल टेनिस से दो खिलाड़ियों को उतारता आया है। पर हर बार इस खेल में चीन का दबदबा रहा है। अन्य देशों के बहुत कम खिलाड़ी मेडल जीत पाते हैं। चीन ने ओलंपिक में 32 में से 28 गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं।

Story first published: Saturday, July 24, 2021, 10:02 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+