पी एस पी बी ने बरकरार रखा खिताब पर कब्जा
पणजी 22 जनवरी .वार्ता. पेट्रोलियम स्पोट्र्स प्रोमोशन बोर्ड .पी एस पी बी. ने 63वें अंतरराज्यीय अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में आज यहां पुषों के रहीमतुल्ला और महिलाओं के चड्ढा कप पर अपना कब्जा बरकरार रखा1 पी एस पी बी ने इन दोनों खिताबों पर लगातार नौवें साल अपना कब्जा रखा है1 विजेता टीम के पुषों ने एयर इंडिया को 3..0 से शिकस्त दी1 आखिरी एकल मैच में पी एस पी बी के अनूप श्रीधर ने उत्सव मिश्रा को 21..19 21..18 से हराया1 दूसरे एकल में बी चेतन आनंद ने पहला सेट गंवाने के बाद आनंद पवार को 20..22 21..16 23..21 से हराया1 रूपेश पवार और वी दिजू ने युगल में जिष्णु सान्याल और अक्षय देवलकर को 21..19 21..19 से शिकस्त दी1 महिलाओं के फाइनल में पी एस पी बी ने रेलवे को 2..0 से परास्त किया1 पहले एकल मैच में सायना नेहवाल ने परस्सा नकवी को 21..2 21..15 से धूल चटा दी1 इसके बाद युगल मैच में ज्वाला गट्टा और श्रुति कूरियन ने धन्या नायर और अनीता आेहलान को 21..11 21..13 से मात दी1 पार्थिव राज जगबीर2030वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications