BCCI मुझे धमका रहा है, कश्मीर प्रीमियर लीग में टांग अड़ा रहा है, गिब्स ने जय शाह पर लगाए आरोप
नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई पर आरोप लगाया है कि वह उनको कश्मीर प्रीमियर लीग में खेलने नहीं दे रहा है। उन्होंने बीसीसीआई के सचिव जय शाह पर खुद को धमकाने का आरोप लगाया कि अगर हर्शल गिब्स किसी कश्मीर प्रीमियर लीग का हिस्सा बनते हैं तो वह भारत में किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधि में शामिल नहीं हो पाएंगे।
गिब्स ने साफ कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह बात ग्रीम स्मिथ को कही है जो दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और मौजूदा समय में क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर भी हैं।

गिब्स ने जय शाह पर लगाया आरोप-
गिब्स के मुताबिक ग्रीम स्मिथ ने उनको यह बात बता दी है। उन्होंने इससे पहले ट्विटर पर भी बीसीसीआई के खिलाफ आरोप लगाए थे कि वह अपने देश के राजनीतिक मामलों को साधने के लिए कश्मीर प्रीमियर लीग में अन्य खिलाड़ियों को भाग लेने से रोक रहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "यह बीसीसीआई की ओर से बिल्कुल अनुचित बात है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ अपने राजनीतिक समीकरणों के चलते मुझे कश्मीर प्रीमियर लीग 2020 में भाग लेने से रोक रहे हैं। उन्होंने यह भी कह कर मुझे धमकाया है कि अगर मैं ऐसा करता हूं तो भारत में किसी भी क्रिकेट से जुड़े हुए काम के लिए नहीं आ पाऊंगा।"
Tokyo 2020: बीजिंग ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट ड्रग्स टेस्ट में फेल, लगा बैन

राशिद लतीफ भी लगा चुके बीसीसीआई पर आरोप-
गिब्स कश्मीर प्रीमियर लीग में ओवरसीज वारियर्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और राशिद लतीफ ने भी बीसीसीआई पर इसी तरह के आरोप लगाए थे। लतीफ ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा था कि बीसीसीआई अन्य क्रिकेट बोर्डों को अपने खिलाड़ियों को कश्मीर प्रीमियर लीग में भाग लेने से रोक रहा है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, "बीसीसीआई क्रिकेट बोर्डों को चेतावनी दे रहा है कि अगर पूर्व खिलाड़ी कश्मीर प्रीमियर लीग में भाग लेते हैं तो उनकी एंट्री इंडिया में नहीं करने दी जाएगी और उनको भारतीय क्रिकेट के साथ किसी भी तरह का कोई काम नहीं करने दिया जाएगा।"

गिब्स, दिलशान, मोंटी पनेसर जैसे नामों के खेलने की चर्चा-
गिब्स, दिलशान, मोंटी पनेसर और कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कश्मीर प्रीमियर लीग में चुने गए हैं। आपको बता दें कश्मीर प्रीमियर लीग यानी कि केपीएल का पहला संस्करण 4 अगस्त से शुरू होना है जहां पर पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तो खेलेंगे ही, साथ ही तिलकरत्ने दिलशान, मैट प्रायर और मोंटी पनेसर जैसे नाम भी शामिल होंगे।
कश्मीर प्रीमियर में छह फ्रेंचाइजी हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के फैसले से उन में खलबली मची है। एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने यह भी कहा था कि तिलकरत्ने दिलशान का लीग में खेलना बीसीसीआई और भारत के मुंह पर एक तमाचा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
