आशीष नेहरा ने सीएसके का किया बचाव, बोले खिलाड़ियों की उम्र समस्या नहीं
नई दिल्ली। आईपीएल के इतिहास में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची है। पिछले 13 मैचों में चेन्नई की टीम को 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद आधिकारिक रूप से चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई। हालांकि चेन्नई की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है, लेकिन टीम के फैंस में अभी भी टीम के लिए उत्साह बरकरार है और सोशल मीडिया पर लगातार वो अपनी टीम का समर्थन कर रहे हैं।
आईपीएल के इस सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद टीम को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है और आलोचक टीम के प्रदर्शन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। चेन्नई की टीम में अधिकतर खिलाड़ियों की उम्र तकरीबन 35 वर्ष या उससे अधिक है। यही वजह है की टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आलोचक टीम के खिलाड़ियों की बढ़ती उम्र को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं, लेकिन टीम के पूर्व खिलाड़ी आशीष नेहरा का मानना है कि टीम के खिलाड़ियों की उम्र दिक्कत नहीं है।
आशीष नेहरा ने कहा कि हमने आईपीएल में देखा है, लोग सीएसके के खिलाड़ियों की उम्र की बात कर रहे हैं कि खिलाड़ियों की उम्र 30-35 वर्ष है, लेकिन यह टीम के लिए कतई दिक्कत की बात नहीं है। जो लोग इसे टीम की समस्या बता रहे हैं वह सही नहीं है। हमने देखा है कि टीम के खिलाड़ियों ने कैसा प्रदर्शन किया। यह महज एक खराब सीजन है, हमे उम्मीद है कि अगले सीजन चेन्नई की टीम वापसी करेगी और पुरानी टीम की तरह प्रदर्शन करेगी।
नेहरा ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को पता है कि कैसे वापसी की जाए, हम ऐसे व्यक्ति की बात कर रहे हैं जो मानसिक रूप से बहुत ही मजबूत हैं। मुझे नहीं लगता है उनके लिए यह बड़ी दिक्कत है। आप क्वालिफाई नहीं कर पाते हैं तो दुख तो होता है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम एक बार फिर से पुराने धोनी को देखेंगे। टीम में बड़े बदलाव के बारे में नेहरा ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि टीम में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 30-35 की उम्र बड़ी दिक्कत नहीं है। मेरी तरह का खिलाड़ी जिसने 39 वर्ष तक की उम्र में आईपीएल खेला है। अगर मेरे जैसी बॉडी का तेज गेंदबाज इस उम्र तक खेल सकता है तो दूसरे खिलाड़ी भी खेल सकते हैं। मुमकिन है कि शेन वॉटसन अगले सीजन में भी टीम का हिस्सा रहें। उनके अलावा बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं लगती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
