Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

NZ vs WI: वेलिंगटन टेस्ट से पहले वेस्टइंडीज को लगा दोहरा झटका, रोच-डॉविरच हुए बाहर

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां पर वह इस समय टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वेस्टइंडीज की टीम यहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची हैं जहां पर कैरिबियाई टीम को पहले मैच में एक पारी और 134 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में बुरी तरह हार का सामना करने वाली वेस्टइंडीज की टीम के लिये मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और अब उसे वेलिंगटन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले दोहरा झटका लगा है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज केमार रोच और विकेट कीपर बल्लेबाज शेन डॉवरिच दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की ओर से चयन समिति ने इस बारे में जानकारी देते हुए इस बात की जानकारी दी।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप कर धोनी के क्लब में शामिल हो सकते हैं कोहली

वेस्टइंडीज चयन समिति ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तेज गेंदबाज केमार रोच के पिता की मौत के बाद वह अपने परिवार से मिलने वापस अपने देश चले गये हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज शॉन डॉवरिच ने निजी कारणों के चलते मैच न खेलने का फैसला करते हुए वापस वेस्टइंडीज जाने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पहले ही चोटों से जूझ रही है, ऐसे में इन खिलाड़ियों का वापस जाना उसके लिये दोहरे झटके जैसा है। शेमरान हेटमायर को टी20 सीरीज के दौरान बॉल उसके सिर पर लगी थी और कनकशन नियम के तहत उनका ध्यान रखा जा रहा है, वहीं तेज गेंदबाज कीमो पॉल कमर की चोट से उबर रहे हैं।

और पढ़ें: AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत को नटराजन ने बताया यादगार, जानें क्या लिखा

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में बयान जारी करते हुए कहा, 'दोनों खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर मेडिकल टीम की पैनी नजर बनी हुई है। उनके उपलब्धता को लेकर आने वाले दिनों में विचार किया जायेगा।'

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम इस समय टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने 251 रनों की पारी खेली जिसके चलते कीवी टीम ने उसे पारी और 134 रनों से मात दी।

Story first published: Tuesday, December 8, 2020, 11:52 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+