For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन के साथ तेजिंदर तूर ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

नई दिल्लीः शॉट-पुटर तजिंदर सिंह तूर ने इंडियन ग्रांड प्रिक्स 4 में एक नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। इसके अलावा राष्ट्रीय महिला 4×100 मीटर रिले टीम और स्प्रिंटर दुती चंद ने भी देश में बनाया पिछला सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड तोड़ दिया।

तूर ने 21.49 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन का आंकड़ा पार किया और अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। इस स्पर्धा में ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रयास 21.10 मीटर है। पिछला रिकॉर्ड भी तूर के नाम पर था, यह 20.92 मीटर था और 2019 में स्थापित किया गया था।

हालांकि, महिला रिले टीम अपने स्वयं के रिकॉर्ड प्रयास के बावजूद ओलंपिक क्वालीफाइंग में हासिल करने में विफल रही। हिमा दास, दुती चंद, एस धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन की चौकड़ी ने 43.37 सेकेंड का समय निकालकर रेस जीती। भारतीय टीम ने 2016 में अलमाटी में मर्लिन के जोसेफ, एचएम ज्योति, सरबनी नंदा और दुती की चौकड़ी द्वारा बनाए गए 43.42 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को बेहतर किया। लेकिन ये चौकड़ी 43.05 सेकंड से कम समय तक नहीं चल पाई, क्योंकि टोक्यो सूची में शीर्ष 16 टीमों में जाने के लिए इसी की आवश्यकता थी।

टोक्यो खेलों में महिलाओं की 4x100 मीटर रिले दौड़ में सोलह टीमें दौड़ेगी। इसके अलावा ओलंपिक के लिए जाने वाली कमलप्रीत कौर ने आयरन डिस्क को 66.59 मीटर की दूरी तक फेंककर महिलाओं के डिस्कस थ्रो में अपने पहले के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। लेकिन उनके प्रदर्शन को नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के रूप में नहीं गिना जाएगा क्योंकि वह इस आयोजन में अकेली प्रतियोगी थीं।

कौर मार्च में यहां फेडरेशन कप के दौरान 65.06 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 65 मीटर के निशान को तोड़ने वाली देश की पहली महिला डिस्कस थ्रोअर बन गई थीं, जिसने उन्हें टोक्यो ओलंपिक में भी स्थान दिलाया था।

सोमवार को उनका प्रदर्शन उन्हें रोड टू टोक्यो की सूची में 8वां स्थान देगा और उन्हें पदक की दौड़ में शामिल कर सकता है। 2012 और 2016 के ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता क्रमशः 66.38 मीटर और 65.34 मीटर प्रयासों के साथ आए।

स्प्रिंटर दुती चंद ने भी महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने यह रेस 11.17 सेकेंड में पूरी की। हालांकि इस इवेंट में ओलंपिक क्वालीफिकेशन का समय 11.15 सेकेंड है। पिछला रिकॉर्ड 11.21 सेकेंड का था, जिसे दुती ने ही बनाया था।

Story first published: Tuesday, June 22, 2021, 10:28 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+