IPL 2021 के बचे हुए मैचों का आयोजन हुआ मुश्किल, यूएई में टीमों के सामने आई नई चुनौती
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बचे हुए मैचों का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से आयोजित कराना है जिसका फाइनल मैच 15 अक्टूबर को खेला जायेगा। हालांकि यूएई में खेले जाने वाले इन मैचों के आयोजन को लेकर फ्रैंचाइजी टीमों के सामने एक नई चुनौती आ खड़ी हुई है। यूएई में इस साल होने वाले दुबई एक्सपो का आगाज 1 अक्टूबर से होना है जिसके चलते होटल के किराये में तेजी से इजाफा हो गया है। दुबई एक्सपो और आईपीएल के दूसरे चरण की तारीखों के एक दूसरे के साथ भिड़ंत होने के चलते बीसीसीआई और टीम मालिकों को बायोयबबल तैयार करने के प्लान में रुकावट का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही यूएई में जिस तेजी से कोरोना वायरस के नये मामले सामने आ रहे हैं उससे कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने का खतरा भी बढ़ता नजर आ रहा है जिसने मौजूदा समय में दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। इन बातों का ध्यान रखते हुए बीसीसीआई ने अभी तक कई फ्रैंचाइजी अधिकारियों को यूएई पहुंचकर आईपीएल 2021 के लिये लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था करने की इजाजत नहीं दी है।
और पढ़ें: IPL 2021 के बचे हुए मैचों में श्रेयस अय्यर करेंगे वापसी, कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की मौजूदा हालात को देखते हुए यूएई में अगस्त के महीने तक कोरोना वायरस की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है और सितंबर-अक्टूबर में तेजी से संक्रमण के फैलने का खतरा मंडरा सकता है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा,'हमें अभी भी बीसीसीआई की ओर से मंजूरी मिलने का इंतजार है जो कि अभी कोरोना वायरस की स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। हम जो भी करेंगे वो स्थिति को समझने के बाद ही करेंगे और 15 जुलाई के बाद ही हमें यात्रा करने की मंजूरी मिल सकती है। कोरोना की स्थिति लगातार बदल रही है इसको देखते हुए हम शायद वीडियो कॉल के जरिये बुकिंग पूर सकते हैं। हमें यह बात ध्यान रखनी होगी कि दुबई एक्सपो के चलते जैसे-जैसे दिन बीतेगा वैसे-वैसे थोक में होटल की बुकिंग मुश्किल होती जायेगी।'
और पढ़ें: जानें कैसे IPL 2022 में शामिल होंगी 2 नई टीमें, मेगा ऑक्शन को लेकर BCCI ने बदले नियम
वहीं एक अन्य अधिकारी ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बायोबबल का निर्माण चुनौतीपूर्ण बताया है। वहीं एक अन्य अधिकारी के अनुसार यूएई में होटल कमरों के दाम आसमान छू रहे हैं और एक एरिया में 80-100 कमरों की बुकिंग काफी मुश्किल हो गई है।
उन्होंने कहा,'यूएई में एक अक्टूबर से दुबई एक्सपो की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में होटल रूम की बुकिंग जिसमें पहले से गेस्ट रहते हों काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। यह पिछली बार जैसा नहीं है जहां पर यात्री कम संख्या में आते हों, एक्सपो के चलते इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में हम जितनी जल्दी बुकिंग कर लें उतना ही बेहतर है, हमें ऐसे बायोबबल बनाने की जरूरत है जो कि फुलप्रूफ हो। हम इस बार नया होटल ढूंढ रहे हैं जिसमें 80-100 कमरे उपलब्ध हों और हम खिलाड़ी और स्टाफ को एक साथ रख सकें।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
