Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मैच में जहीर खान ने भारत को किया सतर्क- 'कहीं देर ना हो जाए'

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम का विश्व कप में बड़ा ही महत्वपूर्ण मुकाबला होने जा रहा है। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने टी-20 वर्ल्ड कप में होने जा रहे इस मैच को भारत के लिए करो या मरो का मामला बताया है। भारतीय टीम विश्व कप के पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान से हार चुकी है और अब वे 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच खेलने के लिए तैयार है।

दोनों टीमों में न्यूजीलैंड का पलड़ा थोड़ा भारी है क्योंकि पाकिस्तान जहां भारत को बहुत आसानी से हराने में कामयाब रहा तो वही कीवी टीम ने पाक को कड़ी टक्कर दी थी। जहीर खान ने बताया है कि भारतीय टीम के साथ क्या समस्याएं हैं। जहीर खान मानते हैं कि न्यूजीलैंड के पास ज्यादा उत्साह है और वे निश्चित तौर पर हर गेम को जीतना चाहेंगे।

जहीर खान क्रिकबज से बात करते हुए कहते हैं, "पाकिस्तान के खिलाफ मैच का नतीजा न्यूजीलैंड के पक्ष में नहीं गया लेकिन उन्होंने जिस तरह की फाइट दिखाई है वह जबरदस्त है।" जहीर खान यहां पर यह बताते हैं कि न्यूजीलैंड ने भले ही अपनी पहली पारी में बहुत ज्यादा स्कोर नहीं किया था लेकिन उन्होंने गेंदबाजी और फील्डिंग के जरिए यह दिखाया कि वे उस मैच को जीतने के लिए कितने ज्यादा उत्सुक थे।

43 साल के जहीर खान यह भी कहते हैं कि विराट कोहली की टीम को जल्दी से जल्दी जीत की लय हासिल करनी होगी वरना काफी देर तक हो सकती है। अगर भारत के हाथ से एक बार जीत की लय निकल गई तो प्रतियोगिता में वापसी नहीं हो पाएगी। अभी तक विश्व कप शुरू होने से पहले खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे भारत के बारे में बात करते हुए जहीर आगे कहते हैं कि जब टीम इंडिया अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलती है तो दुनिया की कोई भी टीम इससे मुकाबला करने की ताकत नहीं रखती है।

भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2020 के पहले ही मुकाबले में 24 अक्टूबर को करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने बैटिंग करते हुए 151 रनों का ठीक-ठाक स्कोर खड़ा किया था लेकिन गेंदबाजी इतनी ज्यादा खराब रही कि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान बहुत आसानी से 10 विकेट की जीत पाक को दिलाने में कामयाब रहे।

पाकिस्तान की टीम जहां ग्रुप दो में टॉप पर पहुंच चुकी है और सेमीफाइनल में लगभग अपनी सीट पक्की कर चुकी है तो वही न्यूजीलैंड और भारत के बीच नंबर दो पर आने के लिए लड़ाई होनी बाकी है। एक ग्रुप से टॉप की दो टीमें ही सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। ऐसे में एक तरीके से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जाने जा रहा मुकाबला दोनों टीमों के अस्तित्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Story first published: Saturday, October 30, 2021, 13:11 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+