मुंबई। वेस्ट इंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है। चायनामैन के नाम से मशहूर कुलदीय यादव को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आठ अक्टूबर से शुरु हो रही पांच एकदिवसीय मैंचों की श्रृंखला के लिए टीम इंडिया का एलान किया गया है। भारतीय चयनकर्ताओं ने घोषित 14 सदस्यीय टीम में कानुपर के कुलदीप यादव को शामिल कर सभी को अचंभित कर दिया है।
कुलदीप को टीम में जगह दिए जाने की वजह से शीर्ष फिरकी गेंदबाज आर अश्विन को टीम में जगह नहीं मिल पायी है। कुलदीप यादव के साथ अमित मिश्रा के रूप में दो स्पिन गेंदबाजों को टीम में जगह मिली है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 8 अक्टूबर को कोच्चि में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रंखला में आर अश्विन सहित स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी, संजू सैमसन और करन शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिल सकी है। इसी के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया इस प्रकार है...
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, अंबाती रायडु, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, उमेश यादव, मुरली विजय और कुलदीप यादव।