दानिश कनेरिया ने श्रीलंका दौरे पर भारतीय कप्तान के लिए चुना सरप्राइज करने वाला नाम
नई दिल्लीः बीसीसीआई ने अभी तक श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन पहले से ही बड़ा सवाल यह है कि प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में टीम का कप्तान कौन होगा। टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड में विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन जैसे सीनियर इंग्लैंड में होंगे ऐसे में जब एक और भारतीय टीम तीन एकदिवसीय और तीन टी 20 आई के लिए श्रीलंका की यात्रा करेगे तो होनहार युवाओं से भरी होगी।
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया को लगता है कि टीम की कमान किसी ऐसे व्यक्ति को दी जानी चाहिए जिसे भारत के लिए भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार किया जा सके।
कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "श्रीलंका दौरा भारत के लिए अपने अगले कप्तान को खोजने और उसे तैयार करने का एक शानदार अवसर है। विकल्प बहुत अधिक नहीं हैं। वास्तव में, केवल दो विकल्प हैं। एक संजू सैमसन हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है। वे स्टंप्स के पीछे भी अच्छे लग रहे थे। दूसरा विकल्प सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी शिखर धवन है। वह एकदिवसीय और टी 20 आई में एक वरिष्ठ खिलाड़ी है।"
हालांकि कनेरिया मानते हैं धवन भविष्य में भारत का नेतृत्व करने के लिए एक दीर्घकालिक विकल्प नहीं है ऐसे में सैमसन के पास आगे बढ़ने के लिए खुद को सुधारने का समय और अवसर है।
कनेरिया ने कहा, "जहां तक मेरा सवाल है तो मैं एक ऐसे खिलाड़ी के साथ जाऊंगा जो भविष्य में भारत का नेतृत्व कर सके।"
धवन को छोड़कर, कनेरिया का झुकाव सैमसन की ओर सबसे अधिक है। कनेरिया ने सैमसन के पीछे अपना विश्वास रखते हुए कहा है कि उन्हें और अवसर दिए जाने चाहिए, जिससे उनके लिए रास्ता साफ हो सके।
उन्होंने कहा, "शिखर धवन को श्रीलंका में भारत की कप्तानी मिलने की संभावना है। शॉ, सैमसन को नहीं लेकिन अगर यह मेरे ऊपर होता, तो मुझे सैमसन के साथ जाना पड़ता। हमें तैयार रहना चाहिए, कि भविष्य में, अगर विराट चाहें तो कप्तान के रूप में पद छोड़ तो सैमसन अगली पंक्ति में होना चाहिए। हमें तैयार रहना होगा कि अगर कोहली आसपास नहीं है, तो हमें किसी को तैयार करने की जरूरत है। इसलिए मैं सैमसन के साथ जाऊंगा लेकिन धवन एक मजबूत दावेदार बने रहेंगे।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
