चेतन चौहान की मौत से शोक में डूबा खेल जगत, जानें किस खिलाड़ी ने क्या कहा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी और टेस्ट क्रिकेट में पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान का आज (16 अगस्त) रविवार को 73 वर्ष का उम्र में निधन हो गया। खेल जगत का यह दिग्गज खिलाड़ी पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था, जिसके बाद शुक्रवार की रात को उन्हें शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्याओं का सामना करना पड़ा और उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनकी ज्यादा सुधार हो नहीं पाया क्योंकि कोरोना वायरस के चलते उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना छोड़ दिया था।
और पढ़ें: ENG vs PAK: 'शॉट खेलने से डरते हैं पाकिस्तानी बल्लेबाज', टीम पर भड़के इंजमाम उल हक
चेतन चौहान को वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया लेकिन हालात नहीं सुधरे और आखिरकार रविवार की शाम को करीब 5:30 बजे इस दिग्गज का निधन हो गया। उनकी मौत पर राजनितिक जगत के साथ ही खेल जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनके निधन पर ट्वीट कर अपना दुख जताया है।
और पढ़ें: अपने 'पहले प्यार' की वजह से धोनी ने लिया 15 अगस्त को संन्यास का फैसला

निधन से काफी दुखी, परिवार को मिले शक्ति
पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के निधन पर इरफान पठान ने शोक जताते हुए कहा,' भारतीय टेस्ट टीम के सितारे चेतन चौहान की मौत से काफी दुखी हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें।'

निशब्द, आपको हमेशा याद किया जायेगा
वहीं भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी चेतन शर्मा ने उनकी मौत पर शोक जताते हुये कहा,' इस दुखद खबर के लिये मेरे पास कोई शब्द नहीं है, एक शानदार आदमी, आप हमेशा याद किये जायेंगे।'

काश मिल पाता आपके साथ खेल पाने का मौका
वहीं भारतीय बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने उनके निधन पर लिखा,' बेहद दुखी कर देने वाली खबर, इस दिग्गज सलामी बल्लेबाज के साथ कभी खेल पाने का मौका नहीं मिल सका, पर हमेशा इनके बारे में कई शानदार बातें सुनी। भगवान आत्मा को मुक्ति प्रदान करे। ओम शांति।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
