Tokyo Olympics : अतनु दास का खराब प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में हारी भारतीय तीरंदाजी टीम
टोक्यो : पुरुष टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारतीय तीरंदाजी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें सीधे तीन सेटों में दक्षिण कोरिया ने मात दी। अतनु दास का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। दूसरे सेट में हालांकि वापसी करने की कोशिश की, लेकिन अनुभवी कोरिया के तीरंदाजों ने यहां भी अंतिम समय अपना पलड़ा भारी कर लिया। फिर भारतीय तीरंदाजों ने तीसरे सेट में भी 56-54 से मुकाबला गंवाकर मैच को 6-0 से खो दिया।
भारत ने 9-9-8 (तरुणदीप-8) के साथ शुरुआत की, जबकि कोरिया ने पहले राउंड में 8-10-10 का स्कोर बनाया। तीसरे राउंड में भारत की ओर से 9-10-9 का स्कोर रहा लेकिन कोरिया ने 9-10-9 के साथ यह सेट अपने नाम किया।
दूसरे सेट के पहले राउंड में भारत ने 09-10-10 के साथ अच्छी शुरुआत की, लेकिन कोरिया का भी यही स्कोर रहा। हालांकि सेट के दूसरे राउंड में भारत 10-10-08 (अतनु-8) का ही स्कोर सका और कोरिया के तीरंदाजों ने 10-10-10 के परफेक्ट स्कोर के साथ जवाब दिया। कोरिया ने दूसरा सेट 59-57 से अपने नाम किया।
तीसरे सेट में भारतीय टीम की तरफ से प्रवीण ने अच्छा खेल दिखात हुए 9 और 10 के शॉट लगाए, जबकि तरुणदीप ने 9 और 9 के और अतनु ने 8 और 9 के शॉट लगाए। उधर, दक्षिण कोरिया की तरफ से तीन बार 10/10 के शॉट लगाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
