Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'वो दिन मुझे अमिताभ बच्चन जैसा महसूस हुआ था', कैफ को आद आया पुराना समय

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम जब विदेशी धरती पर कोई बड़ी जीत हासिल करती है तो सभी खिलाड़ियों का वतन लाैटने पर जोरों से स्वागत किया जाता है। फैंस उनके घरों के बाहर भीड़ जमा कर देते हैं। जीत का जश्न कई दिनों तक देखने को मिलता है। भारत ने ज साल 2002 में इंग्लैंड को उसी की धरती पर हराकर नेटवेस्ट सीरीज जीती तो साैरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को जोरों से स्वागत हुआ। वहीं मोहम्मद कैफ ने भी इस लम्हें को याद किया जिन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

खेली थी अहम पारी

खेली थी अहम पारी

कैफ ने फाइनल में 75 गेंदों में नाबाद 87 रनों की पारी खेली थी जो आज ही के दिन यानी कि 13 जुलाई को खेला गया था। कैफ और युवी ने 121 रनों की साझेदारी कर भारत को यह जीत दिलाई थी। इस मैच के बारे में कैफ ने बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन जैसा महसूस हो रहा था। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस में लिखे अपने कॉलम में कैफ ने इस मैच के बाद के जश्न के बारे में बताया कि कैसे होमटाउन में उनका स्वागत हुआ था और वह उस दिन अमिताभ बच्चन से जैसा महसूस कर रहे थे।

फिर अमिताभ जैसा हुआ महसूस

फिर अमिताभ जैसा हुआ महसूस

कैफ ने लिखा, 'जब मैं इलाहाबाद लौटा तो ऐसा जश्न था कि मैं हैंडल ही नहीं कर पाया था। मैं काफी शर्मीला इंसान हूं, लेकिन मेरे घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आए सभी मेहमानों को मां सबको चाय-नाश्ता करा रही थीं, मीडिया का ध्यान भी बहुत ज्यादा था। लोग मुझे हर जगह ही फॉलो कर रहे थे। मुझे यमुना नदी के किनारे पतंग उड़ाना पसंद था, वो वहां भी पहुंचे होते थे। देखिए आज कैफ ने पतंग उड़ाई, अरे मैं बचपन से हर रोज पतंग उड़ाता था। मुझे यह रिऐक्शन समझने में कुछ समय लगा था।'' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मुझे एक और चीज याद है, मैं जब इलाहाबाद में अपने घर जा रहा था, तो मुझे ओपन जीप में ले जाया गया था, मुझे पांच-छह किमी अपने घर पहुंचने में तीन-चार घंटे लग गए थे। जब मैं बच्चा था, तो अमिताभ बच्चन को मैंने चुनाव जीतने के बाद ऐसे ही ओपन जीप में जाते हुए देखा था, मुझे उस दिन अमिताभ बच्चन जैसा महसूस हुआ था।'

ऐसा रहा था मैच

ऐसा रहा था मैच

बता दें कि इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 326 रनों का लक्ष्य रखा था। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते 146 रनों के अंदर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी जिनमें कप्तान गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल थे। इसके बाद कैफ ने युवराज (69) के साथ 121 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। युवी के आउट होने के बाद कैफ ने हिम्मत नहीं हारी और 75 गेंदों में 6 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

Story first published: Monday, July 13, 2020, 16:58 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+