हरभजन के जरिए हुई थी बंगाली सुंदरी से धवन की मुलाकात, ऐसी रही लव स्टोरी
नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस उस समय चाैंक गए जब खबर सामने आई कि भारतीय ओपनर शिखर धवन और बंगाली सुंदरी आयशा मुखर्जी अलग हो गए हैं। तलाक के संकेत आयशा ने अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी। आयशा के संदेश से साफ लगा कि वो दूसरा तलाक ले चुकी हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। हालांकि धवन ने आधिकारिक ताैर पर इस मामले पर बयान नहीं दिया है। लेकिन खबरों की मानें तो दोनों लंबे समय तक रिश्ता कायम रखने के बाद अलग हो गए हैं। इन दोनों को मिलाने का काम हरभजन सिंह ने किया। कैसी रही इनकी लव स्टोरी आइए जानें-
यह भी पढ़ें- T-20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित भारतीय टीम, इन सितारों के नाम हैं शामिल

हरभजन के जरिए हुई मुलाकात
दरअसल, आयशा फेसबुक पर हरभजन की फ्रेंड थी। फिर धवन ने हरभजन के अकाउंट से आयशा की तस्वीर देखी, जिसे देख वह दिल हार गए। धवन ने भी आयशा को फ्रेंड बनाया फिर धीरे-धीरे बात आगे बढ़ने लगी। आयशा पहले से ही तलाकशुदा थी, लेकिन धवन को इस बात का नहीं पता था। जब आयशा ने शिखर को बताया कि वह तलाकशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं, इस पर शिखर ने मुस्कुराते हुए कहा, ''तो क्या हुआ? मुझे इस बात से कोई दिक्कत नही है।''

परिवारवालों ने जताई थी आपत्ति
हालांकि, जब धवन ने अपने परिवार को आयशा के बारे में बताया और कहा कि वो शादी करना चाहते हैं तो परिवारवालों ने आपत्ति जताई थी। धवन खुद इसका खुलासा पिछले साल इंस्टाग्राम पर इरफान पठान के साथ लाइव चैट के जरिए किया था। धवन ने कहा कि मैं जानता था कि उसकी पहली शादी से उसके दो बच्चे हैं। मेरे माता-पिता हमारी शादी के खिलाफ थे। यह एक कठिन दौर था, लेकिन मैंने अपने माता-पिता को समझाने का प्रयास किया। फिर अंत में कुछ समय बाद वह मान गए। आपको ऐसा करने के लिए हिम्मत चाहिए।"

आयशा धवन से 10 साल बड़ी हैं
आयशा उम्र में धवन से 10 साल बड़ी हैं। दोनों ने साल 2009 में सगाई की, फि 2012 में उनसे शादी की। आयशा की पहली शादी से दो बेटियां हैं। धवन से उसका एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है, लेकिन धवन ने आयशा की पहली शादी से हुईं दो बेटियों से भी खूब लगाव लगाया है। आयशा की पहली शादी एक ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायी से हुई थी, जो आपसी कहल के कारण टूटी थी। अब आयशा ने अपनी दूसरी शादी से भी तलाक ले लिया है। आयशा को देखकर लगता है कि वह फिटनेस की कितनी बड़ी दीवानी है, वैसे आपको बता दें कि असल जिंदगी में भी वह एक ट्रेंड किक बॉक्सर हैं और अभी भी रोज ट्रेनिंग करती हैं। आयशा के पिता भारतीय हैं और उनकी मां ब्रिटिश हैं। हालांकि वह भारत में पैदा हुईं थी, लेकिन उनका परिवार जल्द ही ऑस्ट्रेलिया आ गया।
वहीं धवन की बात करें तो वो फिलहाल यूएई में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2021 के बचे मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। धवन को हाल ही में श्रीलंका दाैरे पर कप्तानी करते हुए देखा गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
