भूपति के नये जोडीदार होंगे नोलेस
कोलकाता 15 दिसंबर .वार्ता. कमर की चोट से उबर रहे भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति बचे हुए सत्र में बहासा के मार्क नोल्स के साथ जोडी बनायेंगे1 उन्होंने आज यहां कहा.. मेरी चोट तेजी से ठीक हो रही है1 मैं जल्दबाजी में नहीं हूं और चोट का सप्ताह दर सप्ताह आकलन कर रहा हूं1. भूपति ने चेन्नई आेपन और आस्ट्रेलियन आेपन में भाग लेने की पुष्टि की1 भूपति आस्ट्रेलिया से पीठ का आपरेशन कराने के बाद सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना जैसे खिलाडियों के साथ अभ्यास कर रहे हैं1 इस बीच. भूपति ने कहा कि अपोलो टायर्स आेर ग्लोबोस्पोट्र्स की योजना देश को अगले दस साल में एकल ग्रैंड स्लैम चैंपियन देने की है1 उन्होंने कहा कि उनकी ग्लोबोस्पोट्र्स देश को कई बेहतरीन खिलाडी देने वाली अमृतराज अकादमी के अभियान को आगे बढाएगी1 यहां जयदीप मुखर्जी टेनिस अकादमी में टेनिस प्रतिभाओं के खोज अभियान में अन्य विशेषज्ञों के साथ आये भूपति ने कहा कि यह सही दिशा में उठाया गया कदम है1 खिलाडियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षित और प्रोत्साहित किया जाएगा1 भूपति ने कहा.. अपोलो और मेरी टीम की सोदारी उन सपनों को पूरा करेगी जो हमने इस देश में टेनिस को बढावा देने के लिए देखे हैं1 मुे यकीन है कि हम टेनिस और इस देश के लिए कुछ अच्छा कर सकेंगे1.उप्रेती पार्थिव जगबीर1604वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications