बोल्ट-बुमराह के सामने बिखरी दिल्ली की बल्लेबाजी, जसप्रीत को मिली पर्पल कैप
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स क खिलाफ मैच में आज जसप्रीत बुमराह का कहर जमकर बरपा। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने नाम 3 विकेट किए। मैच में बुमराह ने रिषभ पंत, मार्कस स्टॉयनिस और हर्शल पटेल को पवेलियन की राह दिखाई। इसके अलावा उन्होंने कैगिसो रबाडा को भी इनिंगकी आखिरी गेंद पर पवेलियन भेजा। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके, जिसके चलते दिल्ली की टीम महज 110 रन ही बना सकी। आईपीएल के इस सीजन में 13 मैच के बाद जसप्रीत बुमराह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है। बुमराह अभी तक 23 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर कैगिसो रबाडा हैं इनके नाम भी 23 विकेट हैं। 20 विकेट के साथ ट्रेंट बोल्ट तीसरे स्थान पर हैं और चौथे स्थान पर मोहम्मद शमी हैं, उन्होंने भी अभी तक अपने नाम 20 विकेट किए हैं।
आज के मैच में दिल्ली की टीम खराब शुरुआत हुई। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन खाता खोले बिना बोल्ट की गेंद पर एक आसान सा कैच सूर्यकुमार यादव को थमा बैठे। वहीं दूसरी छोर पर पृथ्वी शॉ का फ्लॉप शो एक बार फिर से जारी रहा और घटिया शॉट खेलते हुए उन्होंने बोल्ट की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। ऐसे समय पर जब टीम को संभालने की जरूरत थी तो कप्तान श्रेयर ऐय्यर 25 रन पर अपना विकेट चाहर की फिरकी के फेर में दे बैठे। रिषभ पंत ने एक बार फिर से मध्य क्रम में टीम को निराश किया और 21 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर पगबधा आउट हो गए। इसके बाद एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए और पूरी टीम 20 ओवर में महज 110 रन की बना सकी।
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम की इस आईपीएल के सीजन में जबरदस्त शुरुआत हुई थी लेकिन पिछले तीन मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल दिल्ली की टीम 12 मैचों में से 7 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर है। लेकिन अगर आज का मैच दिल्ली हार जाती है तो प्लेऑफ की रेस दिल्ली के लिए मुश्किल हो जाएगी। दिल्ली का आखिरी मैच आरसीबी के खिलाफ है जोकि टीम के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। गौरतलब है कि अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस की ही टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकी है जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स पहली ऐसी टीम है जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
