Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्वर्ण पदक जीतकर तेजस्विनी ने रचा इतिहास

जर्मनी में चल रहे विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भारत की तेजस्विनी सावंत ने स्वर्ण पदक जीत लिया है.

विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली वे पहली भारतीय महिला हैं.

सावंत ने 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में 597 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की. इसके पहले रूस की मैरिना बाबकोवा ने 1998 में 597 स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था.

आख़िरी स्कोर में तेजस्विनी ने पोलैंड की इवा जोआन्ना नोवाकोअस्का के साथ बराबरी की, लेकिन कुलमिलाकर उनका प्रदर्शन बेहतर रहा.

कज़ाकिस्तान की ओल्गा डोवगन ने कांस्य पदक जीता.

म्युनिख में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्विनी ने कहा, "जिस तरह से हमें प्रशिक्षण मिल रहा था, मुझे लगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाऊंगी. मैं किसी विश्व रिकॉर्ड या पदक के बारे में नहीं सोच रही थी. यह एक शानदार अनुभव है."

खिलाड़ी अक्सर बुनियादी ढांचे में कमी की शिकायत करते हैं, लेकिन तेजस्विनी ने इस बात से इनकार किया.

उन्होंने कहा, "जहां तक उपकरणों में कमी का सवाल है, तो मेरे साथ ऐसी दिक्कत कभी नहीं हुई. ऐसे मसलों की वजह से मेरी प्रैक्टिस में कभी भी बाधा नहीं आई."

तेजस्विनी महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं.

उन्होंने कहा कि जिस कस्बे से वो आईं हैं, उतने छोटे कस्बे में शूटिंग में करियर बना पाना आसान नहीं था, लेकिन माता-पिता की मदद से उन्होंने इस खेल में अपनी पहचान बनाई.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+