अब सलमान भी कहेंगे .चक दे इंडिया.
नयी दिल्ली 30 नवम्बर.वार्ता . बालीबुड के बादशाह शाहख खान के बाद अब वालीवुड के मि. मसल्समैन . सलमान खान भी महिला हाकी को बढावा देने के लिए मैदान में कूद पडे हैं 1 राजधानी के शिवाजी स्टेडियम में एक से पांच दिसम्बर तक लाल बहादुर शास्त्री हाकी टूर्नामेंट समिति द्वारा आयोजित चार देशों के अन्तरराष्ट्रीय महिला हाकी टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में सलमान .चक दे इंडिया. को नई गूंज देंगे
टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष कमल चौधरी ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में यह पुष्टि करते हुए कहा सलमान ने टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में आने के लिए अपनी सहमति दे दी है जिसमें टूर्नामेंट का ग्लैमर बढेगा 1 उन्होंने बतायाकि सलमान के अलावा अभिनेता फरदीन खान के भी टूर्नामेंट में आने की संभावना है 1 उन्होंने कहा .. सलमान को आमंति्रत करने का हमारा मुख्य उद्देश्य यही है कि इस खेल के प्रति लोगों का आकर्षण बढे और ज्यादा से ज्यादा लोग इन मैचों को देखने आएं 1.. श्री चौधरी ने बताया कि सलमान भारत और मलेशिया के बीच एक दिसम्बर को होने वाले मैच के समय आकर्षण का प्रमुख केन्द्र होंगे
राज उप्रेती मनोरंजन 1525 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications