Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विवाहेत्तर 'संबंधों' की बलि चढ़ी कप्तानी

विवाहेत्तर संबंधों के आरोपों से घिरे इंग्लैंड के फ़ुटबॉल स्टार जॉन टेरी से राष्ट्रीय टीम की कप्तानी छीन ली गई है. टेरी पर अपने साथी खिलाड़ी की पूर्व प्रेमिका के साथ संबंधों का आरोप है.

शुक्रवार को जॉन टेरी की टीम के कोच फ़ेबियो कपेलो से मुलाक़ात हुई. इस मुलाक़ात के बाद कपेलो ने एक बयान जारी करके जॉन टेरी से कप्तानी छीनने की घोषणा की. कपेलो ने बयान में कहा, "काफ़ी सोच विचार कर मैंने यह फ़ैसला किया है कि सबसे अच्छा यही है कि टेरी से कप्तानी ले ली जाए."

मामला

कपेलो के इस फ़ैसले पर टेरी ने कहा कि वे उनके फ़ैसले से बंधे हुए हैं. कपेलो ने कहा, "मैं कपेलो के फ़ैसले का सम्मान करता हूँ. मैं इंग्लैंड के लिए हरसंभव कोशिश करना जारी रखूँगा." अब जॉन टेरी की जगह रियो फ़र्डिनेंड टीम की कप्तानी करेंगे.

इंग्लैंड की टीम विश्व कप की तैयारियों में जुटी है और इसी के तहत टीम तीन मार्च को मिस्र के साथ एक अभ्यास मैच खेलेगी. जॉन टेरी पर अपने साथी खिलाड़ी वेन ब्रिज की पूर्व प्रेमिका के साथ संबंधों का आरोप है. ब्रिज की पूर्व गर्ल फ़्रेंड वेनेसा पेरोनसेल फ़्रांसीसी मॉडल हैं और वेन ब्रिज के बेटे की माँ भी हैं.

शादी-शुदा जॉन टेरी के भी जुड़वा बच्चे हैं. वेन ब्रिज और जॉन टेरी इंग्लिश फ़ुटबॉल क्लब चेल्सी में साथ-साथ खेलते थे. लेकिन पिछले साल बेन ब्रिज मैनचेस्टर सिटी में चले गए. इस बीच नाइटक्लब की होस्टेस रह चुकीं वेनेसा ने कहा है कि वे अपनी और जॉन टेरी की कहानी नहीं बेचेंगी.

अपने पब्लिसिस्ट मैक्स क्लिफ़र्ड के माध्यम से जारी एक बयान में उन्होंने कहा, "मैंने फ़ैसला किया है कि मैं अटकलबाज़ियों पर कोई बयान नहीं दूँगी क्योंकि इससे मुद्दा और उछलेगा." वेनेसा ने कहा कि वे अपना ध्यान अपने तीन वर्षीय बेटे पर देना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वे नहीं मानती कि मीडिया में बोलना उनके हित में है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+