For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ऑस्ट्रेलिया ने 430 रन का स्कोर खड़ा किया

By Staff
रिकी पोंटिंग के बाद माइकल हसी के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के ख़िलाफ़ बंगलौर टेस्ट की पहली पारी में 430 रनों का स्कोर खड़ा किया है.

बंगलौर टेस्ट का पहला दिन जहाँ कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम रहा था, वहीं दूसरा दिन माइकल हसी के नाम रहा. हसी ने शानदार शतक लगाया और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 400 के पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई.

हसी 10वें विकेट के रूप में 146 रन बनाकर आउट हुए. भारत की ओर से भी दूसरे दिन अपेक्षाकृत अच्छी गेंदबाज़ी हुई. ख़ासकर ईशांत शर्मा और बाद में ज़हीर ख़ान ने शानदार गेंदबाज़ी की.

ज़हीर ख़ान ने सबसे ज़्यादा पाँच विकेट लिए जबकि ईशांत शर्मा के खाते में चार विकेट आए. हरभजन सिंह को एक विकेट मिला. कप्तान कुंबले को कोई सफलता नहीं मिल पाई.

ऑस्ट्रेलिया की 430 रनों की पारी में माइकल हसी के 146 रनों के अलावा कप्तान रिकी पोंटिंग के 123 रन, साइमन कैटिच के 66 रन, ब्रैड हैडिन के 33 और ब्रेट ली के 27 रन भी शामिल थे.

दूसरे दिन का खेल

दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था चार विकेट के नुक़सान पर 254 रन. लेकिन जल्द ही शेन वॉटसन के रूप में ऑस्ट्रेलिया का पाँचवाँ विकेट भी गिर गया.

ईशांत शर्मा ने दूसरे दिन अच्छी गेंदबाज़ी की

शेन वॉटसन सिर्फ़ दो रन ही बना पाए. उन्हें ईशांत शर्मा ने पवेलियन भेजा. इसके बाद ब्रैड हैडिन और माइकल हसी ने अच्छी साझेदारी की.

छठे विकेट के लिए दोनों ने 91 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. लेकिन हैडिन 33 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट भी ईशांत शर्मा को मिला.

अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे कैमरून व्हाइट नाकाम रहे और सिर्फ़ छह रन ही बना पाए. उनका विकेट भी ईशांत शर्मा को मिला.

इसके बाद माइकल हसी और ब्रेट ली स्कोर को 421 रन तक ले गए. लेकिन ब्रेट ली को ज़हीर ख़ान ने 27 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

मिचेल जॉनसन सिर्फ़ एक रन बना पाए जबकि स्टुअर्ट क्लार्क बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे. आख़िरी विकेट के रूप में माइकल हसी 146 रन बनाकर आउट हुए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+